संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर क्षेत्र के बीजपुर बाजार, मां दुधइया मंदिर, एनटीपीसी रिहंद, गोकुल धाम, शांतिनगर, सिरसोती, नेमना, जरहा, पिंडारी, बकरिहवा, सेवका डाड़, महुली और लीला डेवा सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों में शारदीय नवरात्र के दौरान स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद विसर्जन के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रिहंद जलाशय तथा अंजीर नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के समय कई श्रद्धालु भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं।

विसर्जन से पूर्व पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा से पूजा के दौरान हुई किसी भी भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना की। साथ ही अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना करते हुए मां से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
मां दुर्गा की विदाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। नौ दिनों तक पूजा-पंडालों में गूंजने वाले भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया।

इस मौके पर बीजपुर बाजार पूजा समिति के बृज किशोर मोदनवाल,बिनोद गर्ग,रबींद्र, प्रेम चंद गुप्ता,लल्लन सिंह,यशवंत सिंह और मां दूधइया पूजा समिति के अध्यक्ष बर्मा, इंद्रदेव सिंह, शिवधारी गुप्ता, संतोष गुप्ता, सहित दोनों कमेटियों सहित भारी संख्या ग्रामीण भक्त शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे