• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. काशी के आचार्यों की गंगा आरती से गूंजा न्यू कॉलोनी, भक्तिमय माहौल में डूबे श्रद्धालु

JK Gupta by JK Gupta
October 20, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जय मां अंबे महोत्सव समिति न्यू कॉलोनी की ओर से मंगलवार को आयोजित विशेष गंगा आरती ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पूर्व ही भक्त पंडाल पर एकत्रित होने लगे। आयोजको द्वारा गंगा आरती की पूरी तैयारी की गई थी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों का भरपूर योगदान रहा।

काशी से पधारे आचार्यों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से की गई गंगा आरती को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। करीब एक घंटे तक चले इस आयोजन में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान काशी से आए आचार्यों ने शिव तांडव, दुर्गा नंदिनी और गंगा आरती के श्लोकों के साथ आरती की। आरती की शुरुआत के साथ ही वातावरण मंत्रोच्चार और धार्मिक धुनों से गूंजने लगा।

आचार्यों ने पारंपरिक शैली में आरती की विभिन्न मुद्राओं और विधियों का प्रदर्शन किया। दीपों की लौ, धूप-अगरबत्ती की सुगंध और श्लोकों के सामूहिक उच्चारण ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया।

आरती के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में शामिल रहे। जैसे-जैसे आरती आगे बढ़ी, भक्तों का उत्साह भी बढ़ता गया। आरती की मनोहारी छटा ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर माता रानी के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा और भगवान शिव का जयघोष किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिवम केसरी, कोषाध्यक्ष अजय पटेल, संयोजक अजीत पटेल, राजेश गुप्ता, संदीप पांडेय, राजेश सिंह, विकास, अरविंद दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मुश्किल में आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’, पड़ोसी देश ने लगाया बैन, क्या है वजह?

Next Post

Ravan Dahan near me in Varanasi: कहीं 70 तो कहीं 50 फीट का जलेगा रावण…. वाराणसी में ऐसी है तैयारी, इन रास्तों से बचें

Next Post
Ravan Dahan near me in Varanasi: कहीं 70 तो कहीं 50 फीट का जलेगा रावण…. वाराणसी में ऐसी है तैयारी, इन रास्तों से बचें

Ravan Dahan near me in Varanasi: कहीं 70 तो कहीं 50 फीट का जलेगा रावण.... वाराणसी में ऐसी है तैयारी, इन रास्तों से बचें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement