चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…

नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 4 सहिजन कला गांव स्थित चन्द्रिका माता मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर आज सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 201 कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया

धार्मिक परंपरा के अनुसार आयोजित इस समारोह में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
समारोह को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां किया गया रामनवमी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है

आज के इस शुभ अवसर में सदर के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा इस कन्या पूजन का संचालन करने वाले रामसमुज मौर्या, वार्ड के सदस्य राकेश भारती कन्हैया कोल ग्राम प्रधान सहिजन कला एवं सहिजन कला गांव के सम्मानित व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे
