• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. 51 फीट ऊंचे रावण पुतले का होगा दहन, जौनपुर के कलाकारों ने तैयार किया आकर्षक पुतला

JK Gupta by JK Gupta
October 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..


विजयादशमी के पावन पर्व पर कस्बे में भव्य आयोजन की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। इस बार स्थानीय रामलीला (टी.सी.डी.) खेल मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विशालकाय पुतले में विभिन्न प्रकार के पटाखे लगाए गए हैं, जो दहन के समय दर्शकों का मुख्य आकर्षण बनेंगे।

विशालकाय रावण पुतले के निर्माण की जिम्मेदारी जौनपुर से आए विशेष कलाकारों ने संभाली है। कलाकार इकलाख अपनी पत्नी और भांजे हसरतअली के साथ मिलकर पुतले को तैयार करने में जुटे हुए हैं।
कलाकारों ने बताया कि उनके अन्य सहयोगी इस समय प्रयागराज में भी रावण पुतलों का निर्माण कर रहे हैं। दुद्धी का काम पूरा होते ही वे वहां भी पहुंचेंगे।

स्थानीय श्रीरामलीला कमेटी दुद्धी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। रावण दहन के साथ ही विजयादशमी का उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Agriculture Students Scholarship: एग्रीकल्चर के छात्र-छात्राओं की बढ़ गई स्कॉलरशिप, अब 36000 नहीं, मिलेंगे 60000 रुपये

Next Post

दुद्धी. त्योहार पर घर की पुताई करने के दौरान हाथ में सर्प ने डसा; महिला अचेत, इलाज जारी

Next Post

दुद्धी. त्योहार पर घर की पुताई करने के दौरान हाथ में सर्प ने डसा; महिला अचेत, इलाज जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement