Last Updated:
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एग्रीकल्चर छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कृषि छात्रों की छात्रवृत्ति को 36000 रुपये से बढ़ाकर 60000 रुपये कर दिया है. साथ ही सरकार ने एग्रीकल्चर स्टूडेंट की सीटों का बढ़ाने का फैसला किया है.
एग्रीकल्चर के छात्रों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा.
लखनऊः कृषि छात्रों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने एग्रीकल्चर के छात्रों के लिए सीटों की संख्या दोगुनी करते हुए छात्रवृत्ति भी बढ़ाने का फैसला किया है. इस नए फैसले के तहत अब कृषि छात्रों को 60 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी. योगी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ा दिया है. मंडी परिषद की इस योजना के तहत छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटों को दोगुना कर दिया गया. साथ ही छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति बढ़ाकर अब सालाना 60 हजार रुपये कर दी गई है. पात्र विद्यार्थियों को अब सालाना 36 हजार रुपये नहीं बल्कि 60 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी. सालाना छात्रवृत्ति में कुल 24 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई. योजना से किसान और खेतिहर मजदूर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को सहारा मिलेगा.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
