• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Tiger Shroff Firing News 2026: 4 साल की उम्र से मार्शल आर्ट्स, 12वीं के बाद छोड़ दिया कॉलेज, फिर बने बॉलीवुड स्टार

Admin by Admin
October 19, 2026
in मनोरंजन
0
Tiger Shroff Firing News 2026: 4 साल की उम्र से मार्शल आर्ट्स, 12वीं के बाद छोड़ दिया कॉलेज, फिर बने बॉलीवुड स्टार


Tiger Shroff Education Qualification: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उन पर हुई फायरिंग है.बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास फायरिंग हुई. बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.जिसके बाद वह सुर्खियों में हैं. लोग टाइगर की निजी जिंदगी, पढ़ाई और फिल्मी करियर के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए जानते हैं उनका असली नाम क्या है, उन्होंने कहां तक पढ़ाई की और फिल्मों में कैसे अपनी पहचान बनाई.

टाइगर श्रॉफ का असली नाम क्या है, कहां हुआ जन्म?

टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था. उनका असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है.वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी पहचान टाइगर श्रॉफ के नाम से बनाई.टाइगर एक अभिनेता होने के साथ मार्शल आर्टिस्ट भी हैं. फिल्मों में अपने एक्शन, फिटनेस, डांस और स्टंट के लिए उन्हें खास तौर पर जाना जाता है.उनकी लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच यानी 1.73 मीटर है.

मुंबई के किस स्कूल से की पढ़ाई?

टाइगर श्रॉफ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जुहू स्थित बेसेंट मॉन्टेसरी स्कूल से की थी.इसके बाद उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में दाखिला लिया.यह मुंबई का एक जाना-माना स्कूल है. टाइगर ने अपनी स्कूली शिक्षा इसी स्कूल से पूरी की हालांकि बचपन से ही उनकी दिलचस्पी पढ़ाई के साथ खेलकूद, फिटनेस और मार्शल आर्ट्स में थी.यही वजह है कि स्कूली पढ़ाई के दौरान भी वह शारीरिक प्रशिक्षण और मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करते रहे.

टाइगर श्रॉफ ने किस कॉलेज में लिया था एडमिशन?

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद टाइगर श्रॉफ ने हायर एजुकेशन की ओर कदम बढ़ाया.उन्होंने एक जानी मानी देश की चर्चित यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था हालांकि वह अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके दरअसल 12वीं के बाद ही उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलने लगा था.इसी दौरान उन्हें अपनी पहली फिल्म हीरोपंती का प्रस्ताव मिला. इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के बजाय अभिनय को करियर बनाने का फैसला किया.इस तरह टाइगर श्रॉफ ने स्कूल की पढ़ाई पूरी की लेकिन कॉलेज से कोई डिग्री हासिल नहीं की.

12वीं के बाद क्यों छोड़ दी कॉलेज की पढ़ाई?

टाइगर श्रॉफ के कॉलेज छोड़ने की वजह उनका फिल्मी करियर था.उन्हें साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला.फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई आगे नहीं बढ़ाई और अभिनय, मार्शल आर्ट्स तथा फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया.टाइगर की पहली फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था जबकि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे.इस फिल्म से अभिनेत्री कृति सेनन ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था.टाइगर ने फिल्म में बबलू का किरदार निभाया था.

चार साल की उम्र से सीखने लगे थे मार्शल आर्ट्स

टाइगर श्रॉफ की जिंदगी का एक दिलचस्प पहलू उनकी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग है.उन्होंने महज चार साल की उम्र से वुशु और ताइक्वांडो सीखना शुरू कर दिया था.मार्शल आर्ट्स की दुनिया के मशहूर कलाकार ब्रूस ली उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं.टाइगर बचपन से ही मार्शल आर्ट्स की अलग-अलग टेक्‍निक्‍स का अभ्यास करते रहे. समय के साथ उन्होंने अपनी फिटनेस, एक्शन और स्टंट पर काफी मेहनत की. उनकी यही ट्रेनिंग आगे चलकर फिल्मों में उनके काम आई.बागी,वॉर और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में दर्शकों को उनकी मार्शल आर्ट्स की प्रतिभा देखने को मिली.

ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुके हैं

टाइगर श्रॉफ केवल फिल्मों के लिए एक्शन सीखने वाले अभिनेता नहीं हैं. वह प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट भी हैं.उन्हें साल 2014 में ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया था.वह ताइक्वांडो की पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट है.टाइगर अपनी फिल्मों में कई स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं.उनके एक्शन दृश्यों में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग का असर साफ दिखाई देता है.

पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ से मिली पहचान

टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में थीं.टाइगर ने फिल्म में बबलू का किरदार निभाया था.फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने दुनियाभर में 77.9 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.पहली ही फिल्म से टाइगर ने अपने एक्शन और डांस के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा.इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले.उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार मिला.इसके अलावा स्क्रीन अवॉर्ड्स में मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर-मेल और इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी यानी IIFA अवॉर्ड्स में स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर का सम्मान मिला.

‘बागी’ ने बनाया एक्शन फिल्मों का स्टार

साल 2016 में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी रिलीज हुई.इस फिल्म का निर्देशन भी सब्बीर खान ने किया था और इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे.फिल्म में टाइगर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. बागी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने दुनियाभर में करीब 127.05 करोड़ रुपये की कमाई की.इस फिल्म की सफलता के बाद टाइगर की पहचान एक्शन हीरो के तौर पर और मजबूत हुई.आगे चलकर बागी एक फिल्म सीरीज बन गई.साल 2016 में ही टाइगर श्रॉफ की एक और फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट रिलीज हुई.इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं.फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था.यह सुपरहीरो, कॉमेडी और एक्शन पर आधारित फिल्म थी.इस फिल्म में टाइगर ने अपने डांस और एक्शन का प्रदर्शन किया.उन्हें निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड्स में फेवरेट डांसिंग स्टार और बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स में मोस्ट एंटरटेनिंग डांसर का सम्मान मिला.साल 2017 में टाइगर श्रॉफ फिल्म मुन्ना माइकल में नजर आए.साल 2018 में टाइगर श्रॉफ फिल्म बागी 2 में नजर आए. यह उनकी सफल फिल्म बागी का अगला भाग था.साल 2019 में टाइगर श्रॉफ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आए.टाइगर श्रॉफ के करियर में साल 2019 की फिल्म वॉर काफी महत्वपूर्ण रही.फिल्म ने दुनियाभर में करीब 475.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी.भारत में फिल्म ने पहले दिन करीब 53.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

कितने पढ़े-लिखे हैं टाइगर श्रॉफ?

टाइगर श्रॉफ के पढ़ाई लिखाई की की बात करें तो उन्होंने मुंबई के बेसेंट मॉन्टेसरी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में पढ़ाई की.इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हायर एजुकेशन के लिए दाखिला लिया लेकिन कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की.12वीं के बाद फिल्मों में करियर बनाने का मौका मिलने के कारण उन्होंने अभिनय को प्राथमिकता दी हालांकि औपचारिक कॉलेज शिक्षा अधूरी रहने के बावजूद उन्होंने मार्शल आर्ट्स, फिटनेस और डांस में लंबी ट्रेनिंग ली.महज चार साल की उम्र से वुशु और ताइक्वांडो सीखने वाले टाइगर ने आगे चलकर इन्हीं हुनर के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई.साल 2014 में हीरोपंती से शुरू हुआ उनका फिल्मी सफर बागी, मुन्ना माइकल,स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और वॉर जैसी फिल्मों तक पहुंचा.आज टाइगर श्रॉफ की पहचान ऐसे अभिनेता के रूप में है, जिनके करियर में अभिनय के साथ मार्शल आर्ट्स, फिटनेस और एक्शन की भी बड़ी भूमिका रही है.

अब क्‍यों सुर्खियों में हैं टाइग्रर श्रॉफ

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास फायरिंग की गई.टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) कार से बाहर निकल रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि आखिरी राउंड में हमलावर की बंदूक जाम हो गई जिससे टाइगर की जान बच गई.इस घटना में उन्हें गोली नहीं लगी, लेकिन कार के शीशे के टुकड़े लगने और बारूद के कारण उनका हाथ झुलसने की खबर है.वहीं उनके ड्राइवर फिरदौस समेत दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.रिपोर्ट्स के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित और अनमोल बिश्नोई समूह ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. वारदात में इस्तेमाल की गई पीले रंग की पल्सर बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास से बरामद की गई है और उसके पिछले मालिकों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अभिनेत्री दिशा पाटनी ने टाइगर से मुलाकात कर उनका हाल जाना.इसके अलावा पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी धमकी भरा कॉल करने वाले पंजाब के एक सिक्योरिटी गार्ड को भी हिरासत में लिया है.



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. मिलजुलकर रहें सभी इंसान, नफरत की बात न करें: कवियों ने सामाजिक सरोकारों से बांधा समां

Next Post

Agriculture Students Scholarship: एग्रीकल्चर के छात्र-छात्राओं की बढ़ गई स्कॉलरशिप, अब 36000 नहीं, मिलेंगे 60000 रुपये

Next Post
Agriculture Students Scholarship: एग्रीकल्चर के छात्र-छात्राओं की बढ़ गई स्कॉलरशिप, अब 36000 नहीं, मिलेंगे 60000 रुपये

Agriculture Students Scholarship: एग्रीकल्चर के छात्र-छात्राओं की बढ़ गई स्कॉलरशिप, अब 36000 नहीं, मिलेंगे 60000 रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement