• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी ने लगाया अचूक निशाना, 704 पॉइंट के साथ की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Admin by Admin
October 19, 2026
in खेल
0
एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी ने लगाया अचूक निशाना, 704 पॉइंट के साथ की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी


Last Updated:October 19, 2026, 09:08 IST

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की आर्चर शीतल देवी ने इतिहास रच दिया. शीतल ने महिलाओं के कंपाउंड क्वालिफिकेशन राउंड में 720 में से 704 पॉइंट हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इसके साथ ही उन्होंने नया एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया.

asian-games-utility

पैरा आर्चर शीतल देवी ने रचा इतिहास, 704 अंक लेकर की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरीZoom

शीतल देवी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली: भारतीय पैरा-आर्चर शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में अपने दमदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया. महिलाओं की कंपाउंड आर्चरी के रैंकिंग राउंड में शीतर ने 704 पॉइंट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. शीतल अब तुर्की की ओज्नुर क्योर के साथ संयुक्त रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड को साझा करने वाली दूसरी आर्चर बन गई हैं. शीतल देवी ने इस साल मार्च में थाईलैंड के बैंकॉक में बनाए गए अपने 698 अंकों के पिछले एशियाई रिकॉर्ड में भी छह अंकों का सुधार किया.

शीतल ने क्वालिफिकेशन राउंड के दोनों हाफ में 352-352 पॉइंट हासिल किए. इसके अलावा भारत के अभियान की जोरदार शुरुआत करते हुए पहला स्थान हासिल करने के लिए उन्होंने 32 ‘X’ और 25 ’10’ स्कोर किए. इस प्रदर्शन के साथ, उन्होंने हांगझोउ में 2023 में बनाए गए अपने पिछले 680 अंकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक एशियन गेम्स में नया रिकॉर्ड भी बनाया.

पायल नाग 675 पॉइंट लेकर 5वें स्थान पर रहीं

एक अन्य भारतीय आर्चर पायल नाग ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 675 पॉइंट हासिल किए और क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया. उन्होंने पहले हाफ में 334 अंक और दूसरे हाफ में सुधार करते हुए 341 अंक बनाए तथा कुल 12 ‘X’ और 20 ’10’ स्कोर किए.

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर शीतल देवी और पायल ने 1379 अंकों के संयुक्त स्कोर के साथ पैरा कंपाउंड महिला युगल रैंकिंग राउंड में पहला स्थान हासिल किया, जिसमें शीतल का योगदान 704 अंक और पायल का 675 अंक रहा.

मेंस आर्चरी में हरविंदर सिंह 5वें स्थान पर रहें

इसके अलावा पुरुषों के कंपाउंड आर्चरी रैंकिंग राउंड में हरविंदर सिंह ने 631 पॉइंट लेकर पांचवां स्थान हासिल किया. उन्होंने पहले हाफ में 310 पॉइंट और दूसरे हाफ में सुधार करते हुए 321 पॉइंट बनाए तथा आठ ‘X’ और 13 ’10’ स्कोर किए. विजय सुंडी ने 630 पॉइंट के स्कोर के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने छह ‘X’ और 13 ’10’ स्कोर किए. उन्होंने पहले हाफ में 318 पॉइंट और दूसरे हाफ में 312 अंक बनाए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 19, 2026, 09:08 IST



Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

फायरिंग के वक्त भी टाइगर श्रॉफ ने नहीं हारी हिम्मत, दिखाई सूझबूझ, घायल होकर भी संभाली ड्राइविंग की कमान

Next Post

‘बहाना जी’ फेसबुक पेज पर सतीश महाना के खिलाफ पोस्ट से बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 5 पर FIR, संदीप बोले- कमियां गिनाओ तो…

Next Post
‘बहाना जी’ फेसबुक पेज पर सतीश महाना के खिलाफ पोस्ट से बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 5 पर FIR, संदीप बोले- कमियां गिनाओ तो…

‘बहाना जी’ फेसबुक पेज पर सतीश महाना के खिलाफ पोस्ट से बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 5 पर FIR, संदीप बोले- कमियां गिनाओ तो...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement