Last Updated:
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई में जानलेवा हमला हुआ. जुहू में उनपर तीन बाइकसवारों ने गोलियां बरसाईं. इस घटना के कई वीडियोज सोशल मीडिय़ा पर सामने आए हैं. इन वीडियोज को देखने के बाद कई यूजर्स टाइगर श्रॉफ की सूझबूझ के मुरीद हो गए हैं. उनकी हिम्मत और समझदारी की जमकर तारीफ की जा रही है. एक्टर ने घायल होने के बावजूद गाड़ी की ड्राइविंग सीट की कमान संभाली और खुद को वहां से निकाला.
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम को जानलेवा हमला हुआ था.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बीच उनकी सूझबूझ को लेकर भी चर्चा हो रही है. बीते रविवार, 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. तीन बाइकसवारों ने एक्टर पर जमकर गोलियां बरसाईं और देखते ही देखते वो मौके से फरार हो गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. एक्टर पर अटैक का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है. इस हमले के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे है. इस बीच टाइगर की सूझबूझ की भी जमकर तारीफ हो रही है.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने घबराहट में गाड़ी से बाहर निकलने के बजाय उसके अंदर ही रहना बेहतर समझा. बताया जा रहा है कि उन्होंने ड्राइवर की सीट पर ही अपनी जगह बनाए रखी. गोलीबारी में घायल होने के बावजूद एक्टर ने हिम्मत नहीं हारी और न ही संयम खोया. वो गाड़ी के अंदर रहे और उन्होंने ड्राइवर से सीट बदलते हुए स्टीयरिंग व्हील की कमान संभाली.
View this post on Instagram

