Last Updated:
Tiger Shroff Health Update: बीते रविवार (18 अक्टूबर) को मुंबई की व्यस्त सड़कों पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइक सवार हमलावरों ने अचानक सरेआम हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस घातक हमले में टाइगर की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ मामूली चोटें जरूर आई हैं. एक्टर की पिता जैकी श्रॉफ ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की.
टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया.
नई दिल्ली. बीते रविवार (18 अक्टूबर) को मुंबई की व्यस्त सड़कों पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइक सवार हमलावरों ने अचानक सरेआम हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस घातक हमले में टाइगर की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ मामूली चोटें जरूर आई हैं. एक्टर की पिता जैकी श्रॉफ ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की.
रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनके फैंस उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित और परेशान थे. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर अब टाइगर कैसे हैं. एक्टर के पिता जैकी श्रॉफ ने इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए कहा कि एक्टर अब ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं.
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली फोटो भी सामने आई जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है. इस फोटो में टाइगर अपने कंधे और सीने पर पट्टियां लगाए दिख रहे हैं. इसके साथ ही एक्टर ने हाथ में गरम पट्टी भी बांध रखी है. इस फोटो को देखकर साफ है कि टाइगर को गंभीर चोट नहीं आई है और वो सुरक्षित हैं.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

