• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Good News: 3km के सफर के लिए लगता है 1 घंटा, ललितपुर में होने वाला ये काम, फिर हाईवे तक हो जाएगा जाम फ्री रोड

Admin by Admin
October 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Good News: 3km के सफर के लिए लगता है 1 घंटा, ललितपुर में होने वाला ये काम, फिर हाईवे तक हो जाएगा जाम फ्री रोड


Last Updated:October 19, 2026, 07:20 IST

Lalitpur Development News : ललितपुर से झांसी की ओर आने-जाने में सड़क पर जाम व वाहनों की कतार से नहीं जूझना होगा. नगर के जेल चौराहा से इलाईट होकर मंडी से हाईवे तक सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी. पढ़िए पूरी खबर.  

Good News: ललितपुर में जाम का झंझट होगा खत्म, 14.64 करोड़ से चौड़ी होगी सड़कZoom

ललितपुर में जाम फ्री होगा रोड.

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर के लिए अच्छी खबर आ रही है. शहर में जाम से जूझने वाले लोगों को राहत मिलने वाली है. जेल चौराहा से इलाईट चौराहा होते हुए गल्ला मंडी और हाईवे तक जाने वाली सड़क अब चौड़ी होने जा रही है. करीब 3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 7.5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा. सड़क चौड़ी होने से वाहनों को निकलने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी और लोगों को घंटों जाम में फंसने से राहत मिलने की उम्मीद है. इस परियोजना पर 14.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

मंडी के सामने लगता है लंबा जाम

शहर का इलाईट चौराहा प्रमुख मार्गों को जोड़ता है. यहां से झांसी, राजघाट, चंदेरी और खिरकापुरा हाईवे की ओर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं. वहीं, गल्ला मंडी होने के कारण किसानों और व्यापारियों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है. ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है. संकरी और क्षतिग्रस्त सड़क के साथ अतिक्रमण की समस्या परेशानी को और बढ़ा देती है. मंडी के सीजन में हालात और बिगड़ जाते हैं. मंडी के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग जाती है. स्थिति यह हो जाती है कि महज तीन किलोमीटर का सफर तय करने में कई बार एक घंटे तक लग जाता है. जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है.

33 फीट होगी सड़क की चौड़ाई

अब इस समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज कर दी है. मौजूदा 7.5 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा. यानी सड़क की चौड़ाई करीब 24 फीट से बढ़कर 33 फीट हो जाएगी. इससे वाहनों को एक-दूसरे के पास से निकलने में आसानी होगी और यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर होने की उम्मीद है. परियोजना के प्रस्ताव को व्यय वित्त समिति की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है. अब शासन की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है. विभाग ने मंजूरी मिलने से पहले ही निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शासन से स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा. इस सड़क के चौड़ीकरण से न केवल मंडी आने-जाने वाले किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि झांसी और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों का सफर भी आसान होगा. लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजयचंद्र के मुताबिक, जेल चौराहा से गल्ला मंडी होते हुए हाईवे तक सड़क का निर्माण चौड़ीकरण के साथ कराया जाएगा. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

About the Author

authorimg

Location :

Lalitpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 07:20 IST



Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Tiger Shroff Firing Update: गोली लगने के बाद अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? पिता जैकी ने दी अपडेट

Next Post

Tiger Shroff Health Update: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की तबीयत? पहली फोटो देख फैंस ने ली राहत की सांस

Next Post
Tiger Shroff Health Update: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की तबीयत? पहली फोटो देख फैंस ने ली राहत की सांस

Tiger Shroff Health Update: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की तबीयत? पहली फोटो देख फैंस ने ली राहत की सांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement