• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ये हैं कॉमेडी के बादशाह की बेटी, लंदन की नौकरी छोड़ अब बॉलीवुड हसीनाओं की नकल उतारकर छाप रहीं मोटा पैसा

Admin by Admin
October 19, 2026
in मनोरंजन
0
ये हैं कॉमेडी के बादशाह की बेटी, लंदन की नौकरी छोड़ अब बॉलीवुड हसीनाओं की नकल उतारकर छाप रहीं मोटा पैसा


Last Updated:October 19, 2026, 04:24 IST

मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर स्टैंडअप कॉमेडी और मिमिक्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. वह ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेस की नकल उतारती नजर आती हैं. उनकी मिमिक्री को लोग खूब पसंद करते हैं और वह खुद इससे मोटी कमाई करती हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है. जेमी लीवर भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं. अपनी शानदार मिमिक्री, कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज से उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है.

हालांकि, जेमी के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था. मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी होने के बावजूद उन्होंने अपनी पहचान सिर्फ पिता के नाम के सहारे नहीं बनाई, बल्कि अपने टैलेंट और मेहनत से दर्शकों के दिल में जगह बनाई.

जेमी लीवर का जन्म 19 अक्टूबर 1987 को मुंबई में हुआ था. वह बचपन से ही ऐसे परिवार में पली-बढ़ीं, जहां मनोरंजन की दुनिया से उनका गहरा रिश्ता था. उनके पिता जॉनी लीवर अपने दौर के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में शामिल थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जेमी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में की, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लंदन का रुख किया. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से मार्केटिंग कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी की. लंदन की एक मार्केट रिसर्च फर्म में जेमी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं. यानी जिस जेमी को आज स्टेज पर मजेदार अंदाज में लोगों को हंसाते हुए देखा जाता है, वह कभी ऑफिस में एक्सेल, पावरपॉइंट और मार्केट रिपोर्ट्स के बीच अपना दिन बिताती थीं.

कॉर्पोरेट की नौकरी के बावजूद उनके दिल में स्टेज परफॉर्मेंस का जुनून कहीं न कहीं जिंदा था. लंदन में रहते हुए जेमी ने कॉमेडी क्लब्स में ओपन माइक से अपनी शुरुआत की. छोटे-छोटे मंचों पर लोगों के सामने परफॉर्म करना उनके लिए एक नया अनुभव था. वहां दर्शकों की प्रतिक्रिया और मिली सराहना ने उन्हें एहसास कराया कि शायद उनका असली जुनून कॉमेडी ही है.

इसके बाद जेमी ने तय किया कि अब वह अपने पैशन को ही अपना प्रोफेशन बनाएंगी. उन्होंने कॉर्पोरेट की नौकरी से अलग रास्ता चुना और भारत लौट आईं. मुंबई में उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी और मिमिक्री के जरिए अपने करियर की शुरुआत की.

जेमी की सबसे बड़ी खासियत उनकी मिमिक्री है. वह कई मशहूर अभिनेत्रियों और कलाकारों की आवाज, अंदाज और हाव-भाव को बेहद मजेदार तरीके से कॉपी करती हैं. कंगना रनौत, फराह खान और श्रीदेवी जैसे सितारों की मिमिक्री से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रियता मिली.

टीवी पर भी उन्होंने अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाया. ‘कॉमेडी सर्कस के महाबली’ जैसे शो ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाने में मदद की. इसके बाद सोशल मीडिया ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया. उनके कॉमिक वीडियो तेजी से वायरल होने लगे और देखते ही देखते उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग बन गई.

कॉमेडी और मिमिक्री के बाद जेमी ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा. साल 2015 में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘हाउसफुल 4’, ‘भूत पुलिस’ ‘क्रैक’ और ‘यात्रियों’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

जेमी सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं रहीं. साल 2024 में उन्होंने तेलुगू सिनेमा में भी डेब्यू किया. खास बात यह रही कि उन्होंने इस फिल्म को अपनी दादी को समर्पित किया, क्योंकि उनकी दादी हिंदी कम समझ पाती थीं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 19, 2026, 04:24 IST



Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रामलला के दर्शन को लेकर बदला नियम, अब 15 नहीं… इतने दिन पहले हो जाएगी बुकिंग, पास की भी बढ़ी संख्या

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज गलतफहमियां दूर करने का दिन, न मारना पैर पर कुल्हाड़ी

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज गलतफहमियां दूर करने का दिन, न मारना पैर पर कुल्हाड़ी

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के लिए आज गलतफहमियां दूर करने का दिन, न मारना पैर पर कुल्हाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement