Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 19 October 2026 : आज रिश्तों के मामले में मेष राशि का दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से बातचीत में नरमी रखें. पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. आज महाअष्टमी है. परिवार के साथ मां का पूजन करें. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ समय 12:31 से लेकर रात 12:07 बजे तक रहेगा. इस दौरान पूजन, उद्घाटन और दूसरे शुभ कार्य कर सकते हैं. आय में वृद्धि के मौके बन सकते हैं, लेकिन घरेलू खर्च बढ़ने की आशंका है. व्यापार में समझौतों की शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही कोई कदम उठाएं. शुभ रंग लाल और सफेद होगी. भाग्य 84 प्रतिशत साथ रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 19 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहने वाला है. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. हालांकि, सीनियर लोगों के साथ बातचीत में संयम रखें और अपनी बात तथ्यों के साथ कहें. प्यार और रिश्तों में बातचीत में नरमी रखने से मधुरता बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताएं. बुजुर्गों की सलाह आपके लिए खास रहेगी. आज ऋतु शरद है. मास आश्विन है. शुक्ल पक्ष है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. योग धृति है. करण बव और बालव है. सूर्योदय 5:49 मिनट पर और सूर्यास्त 5:29 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12:31 मिनट से लेकर रात 12:07 मिनट तक रहेगा. इस दौरान पूजन, उद्घाटन और दूसरे शुभ कार्य कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 7:26 मिनट से लेकर 8:52 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई नया और मांगलिक काम न करें. नुकसान हो सकता है.
शनि आज वक्री अवस्था में
पुराने काम आगे बढ़ने के योग
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के प्यार और रिश्तों के लिए दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से बातचीत में नरमी रखें. पुरानी गलतफहमियां दूर करने का अवसर मिल सकता है. आज महाअष्टमी पर परिवार के साथ माता रानी का पूजन करें. इससे सकारात्मक वातावरण बनेगा. बुजुर्गों का सलाह उपयोगी रहेगी. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. धन कमाने और आय में वृद्धि के मौके बन सकते हैं, लेकिन घरेलू खर्च बढ़ने की आशंका है. बजट बनाकर चलें. कार्य और व्यवसाय में ग्राहक संपर्क, बातचीत और पुराने काम आगे बढ़ाने के लिए दिन उपयोगी है. समझौतों की शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही कोई कदम उठाएं.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ अंक एक और भाग्यांक दो होगा. शुभ रंग लाल और सफेद, शुभ दिशा पूर्व होगी. आज भाग्य 84 प्रतिशत साथ रहेगा. आज महाअष्टमी है. मां दुर्गा का पूजन करें. लाल पुष्प अर्पित करें. ॐ दुं दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करें. अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद को भोजन और फल का दान करें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

