• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शिवा शर्मा हत्याकांड में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर हटाए गए, श्रद्धा के मीडिया से बात करने के बाद एक्शन

Admin by Admin
October 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
शिवा शर्मा हत्याकांड में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर हटाए गए, श्रद्धा के मीडिया से बात करने के बाद एक्शन


Last Updated:October 18, 2026, 23:55 IST

Shraddha Dubey News: एक तरफ जहां पुलिस लगातार कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दूबे को ढूंढ़ने में लगी है, दूसरी उनका एक मीडिया चैनेल को इंटरव्यू आ गया. इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. विभाग कार्रवाई करते हुए डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटा दिया है. फिलहाल वे प्रतीक्षारत हैं.

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर हटाए गए, श्रद्धा के मीडिया से बात करने पर एक्शनZoom

शिवा शर्मा केस में बड़ी कार्रवाई, डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर हटाए गए.

LuckNow News: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस महकमे में कार्रवाई का दौर जारी है. इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इसी बीच उसकी मीडिया में इंटरव्यू आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. इस बाबत बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी सेंट्रल लखनऊ विक्रांत वीर को पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय अटैच कर दिया गया है. उन्हें कहीं पोस्टिंग नहीं मिली है यानी कि वे फिलहाल पद के लिए प्रतीक्षारत हैं. इससे पहले शाम को हजरतगंज कोतवाल को भी लाइन हाजिर किया गया था. श्रद्धा दुबे प्रकरण में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है.

श्रद्धा दूबे को लेकर पुलिस की लगातार घरपकड़ जारी है, मगर वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही है. ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठना लाजिमी है. पुलिस विभाग अभी भी उसे नेपाल के सीमा पर ढूंढ रही है और वह चकमा देते हुए भारत में दाखिल हो चुकी है. पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब श्रद्धा का सनसनीखेज इंटरव्यू मीडिया में आ गया. ऐसे में डीजीपी कार्रवाई पर सवाल उठना तो बनता है. ऐसा माना जा रहा है, इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. फिलहाल उनको प्रतीक्षारत रखा गया है.

चलिए अब जानते हैं श्रद्धा ने मीडिया से क्या कहा?

श्रद्धा ने कहा कि अगर उसकी अपनी रेजिडेंशियल बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाए, तो वह पूरी तरह बेकसूर साबित हो जाएगी. उसने हैरानी जताते हुए कहा कि पुलिस नेपाल बॉर्डर के कैमरे तो खंगाल रही है, लेकिन उसकी अपनी बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं निकाले जा रहे हैं? श्रद्धा का कहना है कि जब तक उसकी बिल्डिंग के कैमरों की फुटेज सामने नहीं आएगी, तब तक पुलिस सच तक नहीं पहुंच पाएगी, क्योंकि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह पूरी तरह निर्दोष है.

चार महीने से जान पहचान

शिवा शर्मा के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए श्रद्धा ने बताया कि वह उस शख्स को केवल पिछले चार महीनों से जानती थी. इनमें से भी शुरुआती दो-ढाई महीने तक वो सिर्फ उसका एक आम दोस्त था और उसके घर कभी नहीं आया था. पिछले करीब दो महीनों से ही उसका घर आना-जाना शुरू हुआ था. श्रद्धा का तर्क है कि इतनी कम अवधि और कम समय के परिचय में आपसी रिश्ते इतने ज्यादा खराब नहीं हो सकते कि कोई किसी की जान लेने के बारे में सोच ले.

मां को पसंद नहीं थी मैं

शिवा की मां द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए श्रद्धा ने कहा कि मृतक की मां को वह बिल्कुल भी पसंद नहीं थी, जिसकी मुख्य वजह शायद यह थी कि वह शिवा से उम्र में एक-दो साल बड़ी थी. श्रद्धा ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले ही शिवा ने उससे डिस्कस किया था कि उसके ऊपर भारी-भरकम कर्ज हो गया है और कर्जदारों के फोन आने से वह बहुत परेशान है. उसके ऊपर करीब 16 से 17 लाख रुपये का लोन था.

ज्वेलरी उठाने की बात को बताया पर्सनल

शिवा द्वारा घर से गहने ले जाने के सवाल पर सफाई देते हुए श्रद्धा ने कहा कि घटना से करीब एक महीने पहले शिवा ने उसके घर से 5-6 लाख रुपये की ज्वेलरी ले ली थी. लेकिन यह उनका पूरी तरह से एक पर्सनल मैटर था और शिवा ने खुद वीडियो में यह स्वीकार किया था कि वह ज्वेलरी वापस लौटा देगा. श्रद्धा ने दलील दी कि चूंकि वह उसका ‘बंदा’ था, इसलिए उसे इतना अधिकार था और उसने खुद अपनी गलती मान ली थी, इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं था

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 18, 2026, 23:36 IST



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सफेद और नीली शर्ट में खड़े थे दो हमलावर, टाइगर श्रॉफ को देखते ही बरसा दी गोलियां, हमले का लाइव वीडियो आया सामने

Next Post

सलमान खान से लेकर गुरु रंधावा तक… टाइगर श्रॉफ से पहले इन 5 सितारों पर भी चली गोलियां, जानें कब-कब मिली धमकी

Next Post
सलमान खान से लेकर गुरु रंधावा तक… टाइगर श्रॉफ से पहले इन 5 सितारों पर भी चली गोलियां, जानें कब-कब मिली धमकी

सलमान खान से लेकर गुरु रंधावा तक... टाइगर श्रॉफ से पहले इन 5 सितारों पर भी चली गोलियां, जानें कब-कब मिली धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement