Last Updated:
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने सभी को हैरान कर के रख दिया है. आज यानी 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है. फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक विश्लेषण शुरू कर दिया है और लगभग 15 टीमें इस मामले पर काम कर रही हैं. लेकिन ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सलमान खान या उनसे जुड़े उनके साथ काम करने वाले लोगों पर हमला हो चुका है. टाइगर से पहले सलमान खान, कपिल शर्मा, गुरु रंधावा और रोहिट शेट्टी जैसे कई स्टार पर फायरिंग या उन्हें धमकिया मिल चुकी हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ लंबे समय से धमकियों का सिलसिला जारी है. अब उनके साथ काम करने वाले कलाकारों, करीबी लोगों और उनसे जुड़े कारोबार को भी कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं. 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सोशल मीडिया पर सामने आए कथित दावे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी धमकी दी है. लेकिन इनसे पहले दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गायक गुरु रंधावा से जुड़े 24 HS Fitness जिम के बाहर फायरिंग हुई. पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं. कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान के साथ रंधावा की नजदीकी को हमले का कारण बताया गया था.
इसके अलावा रोहित शेट्टी भी इसका शिकार हो चुके हैं. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू आवास के बाहर फायरिंग हुई. घटना के बाद कथित बिश्नोई गैंग से जुड़े अकाउंट ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया. पुलिस ने मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया. इस घटना ने फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कनाडा के सरे स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे ‘कप्स कैफे’ पर भी फायरिंग हुई थी. एक कथित ऑडियो संदेश में गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने सलमान खान को कैफे के उद्घाटन में बुलाने का जिक्र करते हुए हमले के कारण का खुलासा किया था. हालांकि, इस दावे को जांच के निष्कर्ष के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.
कनाडा में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर भी फायरिंग की गई थी. इस मामले में सलमान खान के साथ उनके म्यूजिक वीडियो करने को लेकर भी देखा जा रहा था. हालांकि, किसी भी कथित मकसद को स्थापित तथ्य मानने से पहले जांच और आधिकारिक जानकारी जरूरी है.
बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत की वजह सलमान खान से नजदीकी भी बताई जा रही थी. बाबा सिद्दीकी और सलमान खान के बीच काफी करीबी दोस्ती थी. दोनों अक्सर पब्लिक इवेंट में साथ नजर आते थे और बाबा सिद्दीकी सलमान के परिवार के भी करीब थे.
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान की मौजूदगी चर्चा रहा करती थी. लेकिन 12 अक्टूबर 2024 को बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
बता दें कि अब जानकारी के मुताबिक मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है. इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. तीन बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलाईं.सामने आए एक ऑडियो के मुताबिक अब सलमान खान पर भी खतरा मंडरा रहा है. ऑडियो में खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताने वाला शख्स लोगों को सलमान से दूर रहने की चेतावनी देता सुना जा सकता है.

