• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग के निशाने पर सलमान खान संग काम करने वाले सितारे, अब किन पर मंडरा रहा खतरा?

Admin by Admin
October 18, 2026
in मनोरंजन
0
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग के निशाने पर सलमान खान संग काम करने वाले सितारे, अब किन पर मंडरा रहा खतरा?


Last Updated:October 18, 2026, 23:13 IST

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली धमकी ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है. गैंग ने साफ कर दिया है कि सलमान खान के साथ काम करने वाले हर शख्स को निशाना बनाया जाएगा. इस खतरनाक माहौल के बीच सलमान खान के साथ काम कर रहे को-स्टार्स और डायरेक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं.

ख़बरें फटाफट

बिश्नोई गैंग के निशाने पर सलमान संग काम करने वाले सितारे, अब किन पर खतरा?Zoom

सलमान खान संग काम करने वालों को बिश्नोई गैंग ने दी धमकी. (फोटो: Instagram@beingsalmankhan)

नई दिल्ली. मुंबई के जुहू में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैला दी है. इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक ऑडियो जारी करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. ऑडियो में साफ धमकी दी गई है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे मार दिया जाएगा. इससे पहले भी बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के कई करीबियों को निशाना बनाया है. फायरिंग की इस घटना ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है. चलिए आपको बताते हैं कि सलमान खान इन दिनों किन-किन सितारों के साथ काम कर रहे हैं, जिन पर खतरा मंडरा रहा है.

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह चित्रांगदा सिंह के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में दोनों की फ्रेश ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. यह एक देशभक्ति फिल्म है, जिसे काफी समय से काम कर चल रहा है. इस साल क्रिसमस के मौके पर ‘मातृभूमि’ की रिलीज होने की उम्मीद है.

सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह.

अपूर्व लखिया ने संभाली डायरेक्शन की कमान

देशभक्ति से लबरेज ‘मातृभूमि’ के डायरेक्शन की कमान अपूर्व लखिया ने संभाली है. सलमान खान के साथ यह उनकी पहली मूवी है. इस मूवी का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. लेकिन कुछ समय बाद उसमें बदलाव करते हुए ‘मातृभूमि’ टाइटल कर दिया गया.

‘मातृभूमि’ के डायरेक्टर अपूर्व लखिया.

सलमान खान के साथ बनी नयनतारा की जोड़ी

सलमान खान की दूसरी मूवी का नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है. हालांकि मेकर्स ने अभी ऑफिशियल टाइटल अनाउंस नहीं की है. इसमें सलमान एक अलग लुक में नजर आएंगे. खास बात है कि इस मूवी में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा हीरोइन के किरदार में नजर आएंगी. इस मूवी का निर्देशन वामशी पेदिपल्ली कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि इस मूवी की शूटिंग जोरशोर से चल रही है.

सलमान खान और नयनतारा.

बॉलीवुड के ये सितारे बन चुके हैं बिश्नोई गैंग का निशाना

बताते चलें कि पिछले कुछ समय में बिश्नोई गैंग ने एपी ढिल्लों, कपिल शर्मा, रोहित शेट्टी और गुरु रंधावा जैसी हस्तियों के घर या उनसे जुड़े ठिकानों पर हमले किए हैं. बिश्नोई गैंग ने हर हमले की जिम्मेदारी ली और बयान देते हुए साफ कहा कि सलमान खान के साथ काम करने वालों पर इस तरह के हमले जारी रहेंगे. इस लिस्ट में अब टाइगर श्रॉफ का नाम भी शामिल हो गया है. इस सनसनीखेज हमले की वारदात ने बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 18, 2026, 23:13 IST





Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Astro Tips : कर्क को प्रमोशन, धनु को नई जिम्मेदारी…बुध की वक्री चाल बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत, आपका क्या होगा?

Next Post

माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मारपीट मामला, कोर्ट का आदेश सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखें

Next Post
माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मारपीट मामला, कोर्ट का आदेश सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखें

माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मारपीट मामला, कोर्ट का आदेश सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement