Last Updated:
Budh ki vakri chal ke fayde : बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है. जब बुध अपनी सामान्य चाल छोड़कर वक्री अवस्था में आते हैं तो इसका प्रभाव आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलता है. बुध 24 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे और 13 नवंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे. इसका सबसे ज्यादा फायदा मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों को मिलेगा. लोकल 18 से अयोध्या के पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मेष राशि के जातकों को उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी. कर्क राशि को नौकरी में प्रमोशन या आय में बढ़ोतरी के मौके मिल सकते हैं.
अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है. ग्रहों की स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है. ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, व्यापार, संचार और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है. ऐसे में जब बुध अपनी सामान्य चाल छोड़कर वक्री अवस्था में आते हैं तो इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति, नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध 24 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे और 13 नवंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे. लोकल 18 से अयोध्या के पंडित कल्कि राम बतात हैं कि बुध की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए लाभ के मौके लेकर आ सकती है. सबसे ज्यादा मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों को फायदा होगा. आइये पंडित कल्कि राम से जानते हैं कि इन चार राशियों को बुध की वक्री चाल से क्या मिलेगा.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल अनुकूल परिणाम देने वाली हो सकती है. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आपकी बातचीत करने की शैली प्रभावशाली रहेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक परेशानियों से भी धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखना और सोच-समझकर बजट तैयार करना जरूरी होगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल खुशखबरी लेकर आ सकती है. इस अवधि में परिवार से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और साथ में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. पहले किए गए किसी निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सकारात्मक रह सकता है. प्रमोशन या आय में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा और मानसिक तनाव में कमी महसूस हो सकती है. हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले परिस्थितियों का आकलन अवश्य करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं और पुराने आर्थिक प्रयासों का लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार करने वाले जातकों को कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. परिवार और मित्रों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. इस दौरान कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है. हालांकि, आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल आर्थिक मजबूती के संकेत दे सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है और कारोबार में विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या बेहतर मौके मिल सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि उपयोगी साबित हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी. यात्रा के योग भी बन सकते हैं.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

