• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, पूजा समितियों के साथ बैठक

JK Gupta by JK Gupta
October 18, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर हुई चर्चा; शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील


Sonbhadra। आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने थाना रॉबर्ट्सगंज में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की।

बैठक में प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस के दौरान समितियां आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दें। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समस्या या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों से भी आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने तथा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. जनजातीय महिलाओं को कराया पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का भ्रमण

Next Post

सोनभद्र. दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक

Next Post

सोनभद्र. दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement