• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 27 अक्टूबर को होगा सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2, तैयारियाँ तेज

JK Gupta by JK Gupta
October 18, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..दिल्ली की एंकर आकृति और डीजे रहेंगे आकर्षण, अनलिमिटेड फूड की भी व्यवस्था


सोनभद्र में 27 अक्टूबर को ‘सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को होटल श्री श्याम पैलेस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

आयोजन श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के बैनर तले होगा। इस वर्ष आयोजन और वित्तीय सहयोग की जिम्मेदारी मारवाड़ी महिला कमेटी संभालेगी।

कार्यक्रम की संस्थापक एडवोकेट अनीता थरड ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य गुजरात के बड़े शहरों की तर्ज पर सोनभद्र में भव्य गरबा कार्यक्रम आयोजित करना है, जहां महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित एवं सहज माहौल में गरबा खेलने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सामूहिक क्षमता का उदाहरण है।

मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सवारिया ने बताया कि पिछले वर्ष पहले सीजन को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना की थी। इसी उत्साह के साथ इस बार आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी है।

आयोजन की जिम्मेदारी नौ सदस्यीय मारवाड़ी महिला कमेटी संभालेगी। इसमें अनीता थरड, सुनीता झुनझुनवाला, रितु जालान, ममता जालान, मीरा जालान, सविता चौधरी, शीला जैन, शिप्रा झुनझुनवाला और दीप्ति केडिया शामिल हैं।

कार्यक्रम डी.आर. ड्रीम्स बैंक्वेट, रॉबर्ट्सगंज में शाम पांच से रात दस बजे तक होगा। दिल्ली की एंकर आकृति और डीजे विशेष आकर्षण होंगे। चौधरी कैटर्स की ओर से अनलिमिटेड फूड की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Views: 180
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘भारत में टैलेंट की कमी नहीं’, पीएम मोदी की पहल की मुरीद हुईं रवीना टंडन, भारतीय कला-संस्कृति को लेकर कही ये बात

Next Post

चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

Next Post
चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता दिल्ली हाफ मैराथन, भारतीय एलीट वर्ग में शैलेश और अंकिता चमके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement