Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उनका कहना है कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस यहां के कलाकारों और उनकी कला को दुनियाभर में पहचान और सम्मान दिलाने की जरूरत है. हाल ही में मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी पहुंचीं रवीना ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत और कलाकारों की प्रतिभा को लेकर अपनी बात रखी.
रवीना ने दिल खोलकर की पीएम मोदी की तारीफ
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं. उन्होंने पीएम की इस पहल की सराहना की है. उनका कहना है कि भारत की कला, संगीत, साहित्य और हस्तशिल्प की अपनी अलग पहचान है. देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत बस इस हुनर को दुनिया के सामने लाने और इसे सही पहचान दिलाने की है.
दरअसल, रवीना टंडन हाल ही में मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित एक आर्ट एग्जिबिशन देखने पहुंची थीं. यहां उन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को लेकर अपनी राय रखी. आईएएनएस से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है और इसे दुनियाभर में पहचान मिलनी चाहिए.
भारत की कला और संस्कृति पर क्या बोलीं रवीना
रवीना टंडन ने बातचीत में कहा कि भारत का इतिहास कला, हस्तशिल्प, संगीत और साहित्य जैसी परंपराओं से जुड़ा रहा है. देश ने विज्ञान और ज्योतिष समेत कई क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाई है. भारतीय संस्कृति की यही विविधता इसे दूसरे देशों से अलग बनाती है. एक्ट्रेस का मानना है कि भारत में हुनरमंद लोगों की कोई कमी नहीं है. यहां एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, लेकिन उनकी कला को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है. इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है, ताकि भारतीय कला को देश के साथ-साथ विदेशों में भी उचित सम्मान मिल सके.
पीएम मोदी की पहल को बताया अच्छी बात
भारतीय कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों पर रवीना ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री इस दिशा में कदम उठा रहे हैं, तो यह अच्छी बात है. भारत में पहले भी शानदार कला देखने को मिलती थी और आज भी कलाकार अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं. रवीना के मुताबिक, भारतीय कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान दिलाने के लिए लगातार काम करने की जरूरत है. इससे देश की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने बेहतर तरीके से पेश किया जा सकेगा.
दोस्त शिवाली भोजबल की पेंटिंग्स देखकर हुईं हैरान
रवीना टंडन जहांगीर आर्ट गैलरी में अपनी दोस्त और आर्टिस्ट शिवाली भोजबल की पेंटिंग्स देखने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने शिवाली के काम की जमकर तारीफ की. एक्ट्रेस ने बताया कि वह शिवाली को कई सालों से जानती हैं, लेकिन उनकी पेंटिंग्स में नजर आने वाली रचनात्मकता और अलग-अलग विषयों को देखकर वह काफी प्रभावित हुईं. रवीना ने शिवाली को एक बेहतरीन और कई तरह के काम करने वाली शख्सियत बताया. उन्होंने कहा कि शिवाली की कला का यह पहलू उनके लिए खास रहा, क्योंकि दोस्त को इतने अलग अंदाज में अपनी प्रतिभा दिखाते देखना उनके लिए भी हैरानी भरा अनुभव था.
बता दें कि एक्ट्रेस ने एग्जिबिशन में लगी पेंटिंग्स की खासियत पर बात करते हुए कहा कि हर तस्वीर में कुछ नया देखने को मिलता है. हर पेंटिंग की अपनी कहानी, प्रेरणा और खूबसूरती है, जो उसे बाकी कलाकृतियों से अलग बनाती है. रवीना की बातों से साफ है कि वह भारतीय कला और कलाकारों को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने की पक्षधर हैं. उनका मानना है कि देश में मौजूद प्रतिभा को सही मंच और प्रोत्साहन मिले, तो भारतीय कला को दुनियाभर में और ज्यादा सराहना मिल सकती है
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
