• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. किसान की बेटी शिवांगी दुबे बनीं भू-वैज्ञानिक, गांव में हुआ सम्मान

JK Gupta by JK Gupta
October 18, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल कर बढ़ाया सोनभद्र का मान, ग्रामीणों ने अंगवस्त्रम देकर किया सम्मानित


रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पकरी की होनहार बेटी शिवांगी दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की भू-वैज्ञानिक परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन केंद्रीय जल एवं भूगर्भ मंत्रालय में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।

किसान परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचने वाली शिवांगी की सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रविवार को शिवांगी के पकरी स्थित आवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल कोषाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, पिंटू, अमर बहादुर सिंह, उत्कर्ष सिंह, विजय बहादुर सिंह, अमित दुबे, उमाकांत दुबे और रिंकू दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिवांगी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सभी ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शिवांगी के पिता चंद्रप्रकाश दुबे किसान हैं, जबकि माता अंजना दुबे गृहिणी हैं। उनके दो भाई भी पढ़ाई कर रहे हैं। शिवांगी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रकाश जीनियस स्कूल से की। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से स्नातक और आईआईटी भुवनेश्वर से परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाइयों और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि बीएचयू और आईआईटी के प्रोफेसरों ने उन्हें लगातार प्रेरित किया और परीक्षा की तैयारी में सहयोग दिया। ग्रामीण परिवेश से होने के बावजूद माता-पिता ने उन्हें आगे बढ़कर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिवांगी ने कहा कि बेटियां भी लक्ष्य निर्धारित कर लगन और मेहनत से सफलता हासिल कर सकती हैं। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। बेटी की सफलता से परिवार गौरवान्वित है और ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है।

Views: 190
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘हनुमान अंश’ के बाद कार्तिक आर्यन-करण जौहर भी लाएंगे पौराणिक गाथा, रणबीर कपूर की रामायण से जोड़ दिया कनेक्शन

Next Post

Street Food: 20 रुपये में 8 पीस, 30 साल से स्वाद बरकरार, मऊ वालों को भूख लगते ही याद आते हैं राजू के गोलगप्पे

Next Post
Street Food: 20 रुपये में 8 पीस, 30 साल से स्वाद बरकरार, मऊ वालों को भूख लगते ही याद आते हैं राजू के गोलगप्पे

Street Food: 20 रुपये में 8 पीस, 30 साल से स्वाद बरकरार, मऊ वालों को भूख लगते ही याद आते हैं राजू के गोलगप्पे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement