• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ के बाद कार्तिक आर्यन-करण जौहर भी लाएंगे पौराणिक गाथा, रणबीर कपूर की रामायण से जोड़ दिया कनेक्शन

Admin by Admin
October 18, 2026
in मनोरंजन
0
‘हनुमान अंश’ के बाद कार्तिक आर्यन-करण जौहर भी लाएंगे पौराणिक गाथा, रणबीर कपूर की रामायण से जोड़ दिया कनेक्शन


Last Updated:October 18, 2026, 14:08 IST

कार्तिक आर्यन और करण जौहर पौराणिक कथा पर आधारित बिग बजट फिल्म कालिया में साथ काम करेंगे. इसे संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे. फिल्म की घोषणा दिवाली पर होगी. जिसका कनेक्शन रणबीर कपूर की रामायण से भी है. चलिए बताते हैं कैसे.

'हनुमान अंश' के बाद कार्तिक आर्यन-करण जौहर भी लाएंगे पौराणिक गाथा, जानें Zoom

एक वक्त था जब कार्तिक आर्यन और करण जौहर के विवाद की खबरें सामने आई थी. दोस्ताना 2 को लेकर दोनों में अनबन की चर्चा हुई थी. मगर फिर समय के साथ दोनों ने ये खटपट को दूर कर लिया और नए प्रोजेक्ट पर काम भी किया. अब करण जौहर और कार्तिक आर्यन की बिग बजट नई फिल्म की चर्चा तेज हो गई है. दोनों एक साथ फिर से काम करने वाले हैं.

भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3, सोनू की टीटू की स्वीटी और पंचनामा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले कार्तिक आर्यन जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के साथ जुड़ने वाले हैं. दोनों एक पौराणिक कहानी पर जल्द काम करेंगे. इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें तीन नेशनल अवॉर्ड विनिंग की तिकड़ी देखने को मिलेगी, जिसका खास कनेक्शन रणबीर कपूर की रामायण से भी है.

कार्तिक आर्यन की ‘कालिया’ फिल्म
‘बॉलीवुड हंगामा‘ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर ‘कालिया’ फिल्म पर काम कर रहे हैं. ये फिल्म इसी साल दिसंबर पर फ्लोर पर आएगी और अगले साल फिल्म दस्तक भी दे सकती है.

‘कालिया’ होगी बिग बजट फिल्म
रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया, ‘करण जौहर और कार्तिक आर्यन एक तगड़ी फिल्म के लिये साथ आए है. इसे संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे जिन्हें द नाइट मैनेजर के लिए जाना जाता है. इस तिकड़ी की खासियत ये है कि तीनों ही नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं. कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन के लिए तो करण जौहर को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और संदीप मोदी को बेस्ट फ्रेंड्स फोरेवर के लिए ये अवॉर्ड मिले थे.’

‘कालिया’ में पौराणिक कथा
सूत्रों ने ये भी दावा किया कि ‘कालिया’ एक बिग बजट फिल्म होगी जो पौराणिक गाथा को सुनाएगी. इसमें एक शानदार कहानी को पिरोया गया है जिसे यकीनन दर्शक पसंद करेंगे. फिल्म मेकर्स ने तो इस फिल्म का ऐलान दिवाली पर एक खास वीडियो के साथ करने की योजना बनाई है. इस वीडियो को देशभर के सिनेमाघरों में रामायण फिल्म के साथ भी दिखाया जाएगा.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

October 18, 2026, 14:08 IST





Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. नवरात्र मेला: रॉबर्ट्सगंज में 21 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन

Next Post

सोनभद्र. किसान की बेटी शिवांगी दुबे बनीं भू-वैज्ञानिक, गांव में हुआ सम्मान

Next Post

सोनभद्र. किसान की बेटी शिवांगी दुबे बनीं भू-वैज्ञानिक, गांव में हुआ सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement