• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भोजपुरी सिनेमा की ‘लुलिया’, टीवी से की एक्टिंग करियर की शुरुआत, पवन सिंह के गाने ने रातों-रात बना दिया स्टार

Admin by Admin
October 18, 2026
in मनोरंजन
0
भोजपुरी सिनेमा की ‘लुलिया’, टीवी से की एक्टिंग करियर की शुरुआत, पवन सिंह के गाने ने रातों-रात बना दिया स्टार


Last Updated:October 18, 2026, 04:03 IST

टीवी के छोटे पर्दे से लेकर भोजपुरी सिनेमा के बड़े पर्दे तक अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निधि झा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘बालिका वधू’ जैसे पॉपुलर शो से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाली निधि को असली शोहरत पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘लूलिया का मांगेले’ से मिली, जिसके बाद वह इंडस्ट्री में ‘लुलिया’ के नाम से छा गईं. आज वह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं.

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा में ‘लुलिया’ के नाम से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर एक्ट्रेस निधि झा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने अभिनय सफर का आगाज हिंदी टेलीविजन के चर्चित शो ‘बालिका वधू’ से किया था, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन अदाकारी के दम पर उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया. (फोटो साभार: Instagram@nidhijha05)

आज निधि भोजपुरी जगत की टॉप हीरोइनों में शुमार की जाती हैं. बर्थडे के इस खास मौके पर उनके फैंस और चाहने वालों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. चलिए आपको आज निधि झा के टीवी से लेकर फिल्मी सफर के बारे में बताते हैं. (फोटो साभार: Instagram@nidhijha05)

निधि झा का जन्म 18 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता रंजीत झा भी फिल्मी जगत से ताल्लुक रखते थे. वह बालाजी टेलीफिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं और उनकी मां का नाम बेबी पूनम झा है, जो कि एक गृहिणी है. निधि के दो भाई भी हैं, जिनका नाम नीरज झा और तुषार झा हैं. (फोटो साभार: Instagram@nidhijha05)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की है. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने कॉमर्स विषय चुना था, लेकिन गणित में कठिनाई होने के कारण उन्होंने अपनी स्ट्रीम बदल ली और आर्ट्स (बीए) से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. (फोटो साभार: Instagram@nidhijha05)

निधि ने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी टीवी शो से की. उनका पहला धारावाहिक ‘बालिका वधू’ था, जिसके बाद उन्होंने ‘सीआईडी’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’, ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘अदालत’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘आहट (सीजन 6)’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई. (फोटो साभार: Instagram@nidhijha05)

एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2016 में फिल्म ‘गदर’ से डेब्यू किया. 2017 में पवन सिंह की आई फिल्म ‘सत्या’ के सुपरहिट गाने ‘लूलिया का मांगेले’ में विशेष उपस्थिति के बाद उन्हें रातों-रात जबरदस्त पहचान मिली और वह ‘लूलिया’ के नाम से लोकप्रिय हो गईं. (फोटो साभार: Instagram@nidhijha05)

एक दशक लंबे करियर में उनकी कुछ प्रमुख भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो उनमें ‘बाघ’, ‘दिलवर’, ‘जान’, ‘मेरी बेटी नं. 1’, ‘जिद्दी’, ‘ट्रक ड्राइवर 2’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’, ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’, ‘क्रैक फाइटर’, ‘जय हिंद’, ‘गदर’, आदि शामिल हैं. (फोटो साभार: Instagram@nidhijha05)

निजी जिंदगी की बात करें तो निधि झा ने साल 2022 में भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर यश कुमार मिश्रा से शादी की. कपल एक बेटी (लक्ष्मी) और एक बेटे (शिवाय) के माता-पिता हैं. निधि अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.(फोटो साभार: Instagram@nidhijha05)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 18, 2026, 04:03 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘CM योगी मेरे लिए बड़े भाई…’, केरल की अरुंधति ने लिखा भावुक खत, मुख्यमंत्री को दिया शादी का न्योता

Next Post

Vrishabh Rashifal: मिलेगा डूबा हुआ पैसा, बन रहे नई नौकरी के योग, पार्टनर से सुधरेंगे वृषभ राशि वालों के रिश्ते, जानें उपाय

Next Post
Vrishabh Rashifal: मिलेगा डूबा हुआ पैसा, बन रहे नई नौकरी के योग, पार्टनर से सुधरेंगे वृषभ राशि वालों के रिश्ते, जानें उपाय

Vrishabh Rashifal: मिलेगा डूबा हुआ पैसा, बन रहे नई नौकरी के योग, पार्टनर से सुधरेंगे वृषभ राशि वालों के रिश्ते, जानें उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement