• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘CM योगी मेरे लिए बड़े भाई…’, केरल की अरुंधति ने लिखा भावुक खत, मुख्यमंत्री को दिया शादी का न्योता

Admin by Admin
October 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘CM योगी मेरे लिए बड़े भाई…’, केरल की अरुंधति ने लिखा भावुक खत, मुख्यमंत्री को दिया शादी का न्योता


Last Updated:October 17, 2026, 20:37 IST

Lucknow News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए केरल से एक पत्र आया, जिसमें उन्हें एक महिला ने शादी का न्योता दिया है. अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के मौके पर अरुंधति ने CM योगी को एक भाई के रूप में अपने हाथ से दो पन्नों का भावुक पत्र लिखा. अब उन्होंने सीएम को ये पत्र भेजकर विवाह में शामिल होने का न्योता दिया और उनका आशीर्वाद मांगा है.

'CM योगी मेरे लिए बड़े भाई...', केरल की अरुंधति का मुख्यमंत्री को भावुक खतZoom

केरल की महिला का CM योगी को खत

लखनऊ: कभी अपने आंसुओं को कमजोरी समझने वाली केरल की अरुंधति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सीख जिंदगी बदलने वाली साबित हुई. बचपन में योगी का एक वीडियो देखकर उन्हें एहसास हुआ कि भावुक होना कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को स्वीकार करने का साहस है. अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के मौके पर अरुंधति ने CM योगी को एक भाई के रूप में अपने हाथ से दो पन्नों का भावुक पत्र लिखा. अब उन्होंने सीएम को ये पत्र भेजकर विवाह में शामिल होने का न्योता दिया और उनका आशीर्वाद मांगा है.

एक वीडियो ने बदल दिया नजरिया
अरुंधति बचपन में छोटी-छोटी बातों पर भावुक होकर रो पड़ती थीं. दोस्तों की बातें सुनकर उन्हें लगने लगा था कि भावुक होना कमजोरी है. इसी दौरान उनके चचेरे भाई ने उन्हें योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह भावुक नजर आ रहे थे. भाई ने उन्हें समझाया कि योगी की तरह भावुक होने के बजाय मजबूत बना जा सकता है. इस अनुभव ने अरुंधति को अपनी भावनाओं को स्वीकार करना सिखाया. इसलिए इस पत्र में अरुंधति ने लिखा है, ‘जब भी मैं खुद पर संदेह करती हूं, तब आपसे मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.’

‘CM योगी मेरे लिए बड़े भाई की तरह’
अरुंधति और राहुल का विवाह 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा स्थित ग्रीन पार्क कन्वेंशन सेंटर में होना है. इस खास अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद देने का आग्रह किया है. इस पत्र में उन्होंने लिखा, ‘मेरे लिए आप एक नेता से कहीं बढ़कर हैं. मैंने आपको हमेशा एक बड़े भाई की तरह देखा है, जिसकी यात्रा ने मुझे हिम्मत और प्रेरणा दी है.’

‘CM योगी अवश्य देंगे आशीर्वाद’
अरुंधति ने आगे मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं को समझते हुए यह भी कहा कि यदि उनका समारोह में पहुंचना संभव न हो, तो उनका शुभकामना संदेश और आशीर्वाद भी उनके लिए बेहद अनमोल होगा. अरुंधति की यह भावुक पहल उस सीख के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिसने उन्हें अपनी संवेदनशीलता को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत के रूप में देखना सिखाया. अब उन्हें उम्मीद है कि जीवन के इस खास दिन पर उनके प्रेरणास्रोत का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 17, 2026, 20:35 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

करिश्मा तलवार संग पुराना कनेक्शन प्रिंस नरूला के लिए बना सिरदर्द, फैंस से की अपील- ‘ऐसे वीडियो मत बनाओ’

Next Post

भोजपुरी सिनेमा की ‘लुलिया’, टीवी से की एक्टिंग करियर की शुरुआत, पवन सिंह के गाने ने रातों-रात बना दिया स्टार

Next Post
भोजपुरी सिनेमा की ‘लुलिया’, टीवी से की एक्टिंग करियर की शुरुआत, पवन सिंह के गाने ने रातों-रात बना दिया स्टार

भोजपुरी सिनेमा की 'लुलिया', टीवी से की एक्टिंग करियर की शुरुआत, पवन सिंह के गाने ने रातों-रात बना दिया स्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement