Last Updated:
Vrishabh Rashifal: 18 अक्टूबर को वृषभ राशि के जातकों के लिए पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सुकर्मा योग से शानदार संयोग बन रहा है. चंद्रमा के मकर राशि में संचरण से कारोबार में बड़ी डील फाइनल होने और रुका हुआ धन वापस मिलने के मजबूत योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे. जानिए वृषभ दैनिक राशिफल, शेयर बाजार में निवेश, लव लाइफ, करियर, शुभ रंग, लकी नंबर और दिन को शुभ बनाने के अचूक ज्योतिषीय उपाय.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 October 2026 (वृषभ राशिफल)/वाराणसी: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 18 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन शानदार होगा. आज आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे. आज आप चाहें तो आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए बेहतर है. आज आपको आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस लिहाज से भी आपका दिन बेहतर है.
बिजनेस में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बने हुए हैं. आज आपके किसी पुराने दोस्त की मदद से आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील भी फाइनल होगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उन्हें ऑफिस में नए-नए अवसर भी मिलेंगे. आज आप चाहें तो नई नौकरी के लिए ट्राई भी कर सकते हैं. आज आप नई ऊर्जा के साथ पूरे दिन काम करेंगे. आज आपको बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा.
शेयर बाजार में कर सकते हैं निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो शेयर बाजार में पैसा निवेश कर सकते हैं. हालांकि इन्वेस्टमेंट से पहले आप किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. इसके अलावा आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न भी जरूर मिलेगा.
पार्टनर को दें तोहफा
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं आज उनकी लव लाइफ में चले आ रहे पुराने झगड़े समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. जो लोग सिंगल हैं आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.
गुड़ का करें दान
आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप यदि लाल कपड़े में गुड़ रखकर किसी जरूरतमंद को दान करेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
