• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा दिया फैंस को गुड न्यूज, चोट से उबर कर गोल्डन बॉय का अब दमदार वापसी का लक्ष्य

Admin by Admin
October 17, 2026
in खेल
0
नीरज चोपड़ा दिया फैंस को गुड न्यूज, चोट से उबर कर गोल्डन बॉय का अब दमदार वापसी का लक्ष्य


Last Updated:October 17, 2026, 20:34 IST

भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपनी चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. चोट के कारण नीरज ज्यूरिख डायमंड लीग के फाइनल और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगिताओं में वह मजबूरीत तैयारी करेंगे.

नीरज चोपड़ा ने दिया फैंस को गुड न्यूज, गोल्डन बॉय का अब दमदार वापसी लक्ष्यZoom

नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा कि उनके टखने की चोट अब काफी बेहतर है और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं. चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2024 के पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था. इस साल अगस्त में ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगने के कारण उन्हें प्रतियोगिताओं से बाहर होना पड़ा. इस चोट के चलते उनका मौजूदा सत्र समय से पहले समाप्त हो गया. इसके कारण उन्हें आइची-नागोया एशियाई खेलों के साथ-साथ डायमंड लीग फाइनल से भी बाहर रहना पड़ा. लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि वह अगले साल दमदार वापसी करेंगे.

एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए चोपड़ा ने कहा, ‘‘2028 के ओलंपिक में अभी काफी समय बाकी है. ’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, मैं वापसी की राह पर हूं और टखने की चोट अब काफी हद तक ठीक है और मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं. ’’ चोपड़ा ने कहा, ‘‘अब मेरा ध्यान अगले साल दमदार वापसी करने पर है. चोट के कारण मैं जो प्रदर्शन नहीं कर सका, वो दिखाना चाहता हूं. ’’

एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की नीरज ने सराहना की

इस स्टार एथलीट ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले यशवीर सिंह और कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव के प्रदर्शन की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘यशवीर ही नहीं, रोहित ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर पिछले एशियाई खेलों की बात करें तो हमने दो पदक (एक स्वर्ण और एक रजत) जीते थे. इस बार किशोर (जेना) और मेरे प्रतियोगिता में नहीं होने के बावजूद भारत ने दो पदक जीते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नए और युवा खिलाड़ियों का उभरकर सामने आना भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है. इससे पता चलता है कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. मैं उनसे कहूंगा कि वे अपना अच्छी तरह ध्यान रखें, चोटों से बचें और इस खेल का आनंद लेते रहें.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 17, 2026, 20:34 IST



Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सोनभद्र के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, पांच खेलों के ट्रायल की तारीखें घोषित

Next Post

Greater Noida Drug Lab: ग्रेटर नोएडा में किराये के घर में दो अवैध ड्रग्स फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, अमित शाह ने NCB की टीम को दी शाबाशी

Next Post
Greater Noida Drug Lab: ग्रेटर नोएडा में किराये के घर में दो अवैध ड्रग्स फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, अमित शाह ने NCB की टीम को दी शाबाशी

Greater Noida Drug Lab: ग्रेटर नोएडा में किराये के घर में दो अवैध ड्रग्स फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, अमित शाह ने NCB की टीम को दी शाबाशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement