• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की बारात, छह निर्धन कन्याओं का हुआ विवाह

JK Gupta by JK Gupta
October 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


हजारों की भीड़ ने किया बारात का स्वागत, कमेटी ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर किया विदा


स्थानीय बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में आयोजित रासलीला के दौरान शुक्रवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण की भव्य बारात निकाली गई। डीजे की धुन, भांगड़ा पार्टी और आकर्षक रोड लाइटों से सजी बारात में शामिल बारातियों ने जमकर ठुमके लगाए। बारात को देखने और स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उमड़ पड़े। इस दौरान पूरे बाजार में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।

कृष्ण बारात एनटीपीसी स्वागत द्वार से प्रारंभ होकर मोटर गैरेज होते हुए दूधहिया देवी मंदिर पहुंची और वहां से वापस सब्जी मंडी स्थित रामलीला मैदान पहुंची। रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, विवाह के लिए आए दूल्हों की गाड़ियां रथ के पीछे चल रही थीं। जगह-जगह लोगों ने बारात का जोरदार स्वागत किया।

छह जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह:

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्त ने बताया कि विगत वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी निर्धन परिवारों की छह कन्याओं का विवाह कराया गया। इस पुनीत कार्य में बाजार के व्यापारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आचार्य आदर्श कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न कराईं।

विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों में पहला जोड़ा राहुल पुत्र सुरजलाल, निवासी सिरसोती और सुखवंती, निवासी सिरसोती का रहा। दूसरा जोड़ा वीर, निवासी बचरा और सुंदरमनी, निवासी चपकी का था। तीसरा जोड़ा ज्ञान प्रकाश पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी रासपहरी और सुषमा कुमारी, निवासी चपकी का रहा। चौथा जोड़ा छोटू पुत्र मलंगी, निवासी सेंदुर और रेनू कुमारी पुत्री कन्हैया लाल, निवासी बीजपुर का था। पांचवें जोड़े में विनय कुमार, निवासी विंढमगंज और रेखा कुमारी, निवासी बरखोह शामिल रहे। वहीं, छठा जोड़ा अनिरुद्ध कुमार, निवासी नेमना और शैला, निवासी अंजानी का रहा।

समाजसेवियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद;

जयमाल कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी रामाज्ञा सिंह और अमरेश तिवारी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। कमेटी की ओर से सभी कन्याओं को गृहस्थी का आवश्यक सामान देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया, ताकि नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिल सके।

कार्यक्रम में देर से पहुंचे जीत सिंह खरवार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, ने निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए रामलीला कमेटी की सराहना की। उन्होंने कमेटी को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी आयोजन और बेहतर तरीके से करने की अपील की।

पुलिस और वालेंटियरों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था:

भव्य बारात और विवाह समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। वहीं, कमेटी की ओर से बनाए गए वालेंटियर हेमंत साव, संतोष यादव, जयप्रकाश पांडेय, राजवीर गुप्ता, युवराज गुप्ता और बग्गा सिंह ने भी सुरक्षा एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर विनोद गर्ग, रविंद्र गुप्ता, सीताराम शर्मा, लल्लन सिंह, प्रेमचंद गुप्ता और मुन्ना प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भागीदारी रही। धार्मिक आस्था के साथ निर्धन कन्याओं के विवाह का यह आयोजन सामाजिक सहयोग और सेवा भावना की मिसाल बना।

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. त्योहार पर भी नहीं मिला मानदेय, म्योरपुर के शिक्षामित्रों में आक्रोश

Next Post

UP Voter List: आज हर बूथ पर बड़ा मौका, छूट गया है वोटर लिस्ट में नाम तो तुरंत करें ये काम

Next Post
UP Voter List: आज हर बूथ पर बड़ा मौका, छूट गया है वोटर लिस्ट में नाम तो तुरंत करें ये काम

UP Voter List: आज हर बूथ पर बड़ा मौका, छूट गया है वोटर लिस्ट में नाम तो तुरंत करें ये काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement