• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Voter List: आज हर बूथ पर बड़ा मौका, छूट गया है वोटर लिस्ट में नाम तो तुरंत करें ये काम

Admin by Admin
October 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Voter List: आज हर बूथ पर बड़ा मौका, छूट गया है वोटर लिस्ट में नाम तो तुरंत करें ये काम


Last Updated:October 17, 2026, 15:27 IST

UP Voter List News: उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आज एक बहुत बड़ा मौका है. राज्य के सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाकर युवा और छूटे हुए वोटर्स से फॉर्म-6 भरवाए जा रहे हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने खुद बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि एसएसआर प्रक्रिया से सभी फर्जी और डुप्लीकेट वोटर अपने आप ही सूची से बाहर हो जाएंगे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

आज हर बूथ पर बड़ा मौका, छूट गया है वोटर लिस्ट में नाम तो तुरंत करें ये कामZoom

यूपी वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं नाम.

UP Votel List Big News: उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को लेकर बड़ी खबर है. छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए चुनाव आयोग ने बड़ी पहल की है. राज्य के हर एक मतदान केंद्र (बूथ) पर आज विशेष कैंप का आयोजन किया गया है, जहां युवा वोटर्स पहुंचकर मतदाता बनने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है. सभी बूथों पर बीएलओ (BLO) मुस्तैद हैं. जो अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए थे, वे फॉर्म-6 भरकर आसानी से इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं.

इस विशेष अभियान की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने खुद मैदान में उतरकर विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीएलओ तथा वहां मौजूद नागरिकों से बातचीत की. सीईओ नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DM/DEO) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को इस पूरे अभियान की सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी पात्र नागरिक को फॉर्म भरने में कोई परेशानी न हो.

विपक्ष के सवालों पर सीईओ का करारा जवाब
एसएसआर (SSR) और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले देश के सभी राज्यों में एसएसआर की प्रक्रिया एक नियमित और पारदर्शी नियम के तहत होती है. उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी राजनीतिक दल ने आम जनता के वोट काटे जाने का कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगाया है, बल्कि दलों की तरफ से केवल डुप्लीकेट और फर्जी मतदाताओं की ही शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से मिली ऐसी ही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने डुप्लीकेट वोटर्स की गहन जांच शुरू कर दी है.

जनता और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश की समस्त जनता और सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे निष्पक्ष और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने में निर्वाचन आयोग का पूरा सहयोग करें. पहली बार वोटर बनने जा रहे युवाओं के लिए फॉर्म-6 भरना अनिवार्य है. प्रशासन का यह विशेष अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

First Published :

October 17, 2026, 15:27 IST



Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की बारात, छह निर्धन कन्याओं का हुआ विवाह

Next Post

दुद्धी. भक्तिमय हुआ माहौल माँ काली, संकट मोचन और पंचदेव मंदिर में भव्य पंडाल सजकर तैयार, मूर्ति स्थापना आज

Next Post

दुद्धी. भक्तिमय हुआ माहौल माँ काली, संकट मोचन और पंचदेव मंदिर में भव्य पंडाल सजकर तैयार, मूर्ति स्थापना आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement