संवाददाता@आनंद गुप्ता…..

विंढमगंज थाना क्षेत्र के रामलीला फड़ में आयोजित पारंपरिक रामलीला में आज रामचरितमानस के किष्किंधा कांड का मंचन सम्पन्न हुआ। इस दौरान बाली-सुग्रीव संवाद, भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली वध के प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण किया गया।
मिर्जापुर से पधारे पंडित श्री विपिन व्यास जी ने रामचरितमानस की चौपाइयों एवं धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से रामकथा का वर्णन किया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

रामलीला के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से रामचरितमानस के प्रसंगों को जीवंत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में श्री राम जानकी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रावत एवं कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुमन गुप्ता के साथ चंदन, लवकुश, चंद्रवंशी, ओपी यादव, हर्षित प्रकाश, अमित केशरी और सत्यम जायसवाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।क्षेत्र में आयोजित इस पारंपरिक रामलीला के माध्यम से पुरानी सभ्यता, संस्कृति और
धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।