• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम का होगा इलाज, 700 करोड़ से बनेगा 4.5 KM लंबा फ्लाईओवर

Admin by Admin
October 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम का होगा इलाज, 700 करोड़ से बनेगा 4.5 KM लंबा फ्लाईओवर


Last Updated:October 17, 2026, 07:16 IST

Sahjanwa Elevated Flyover: गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर सहजनवा नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने वाली है. करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से 4.50 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा. यह 68 पिलर पर खड़ा होगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम होगा खत्म, 700 करोड़ से बनेगा 4.5 KM लंबा फ्लाईओवरZoom

गोरखपुर लखनऊ हाईवे ट्रैफिक प्लान.

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश लगातार विकास की रफ्तार भर रहा है. यहां हर दिन कोई न कोई काम हो रहा है. अब गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. सहजनवा में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलने वाला है. इसके लिए करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा. इस फ्लाईओवर के बनने से कालेसर जीरो पॉइंट से रहीमाबाद की ओर आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान होने की उम्मीद है.

यह फ्लाईओवर गैलेंट इस्पात के गेट से शुरू होकर कालेसर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र तक बनेगा. इसे 68 पिलर पर खड़ा किया जाएगा. परियोजना में चार और छह लेन के फ्लाईओवर के साथ सर्विस रोड, स्ट्रीट लाइट और पौधारोपण भी शामिल हैं. योजना के मुताबिक, फ्लाईओवर का 2 किलोमीटर हिस्सा चार लेन का होगा, जबकि थाना तिराहे से कालेसर गांव के पहले तक करीब 2.5 किलोमीटर हिस्सा छह लेन का बनाया जाएगा. इससे वाहनों को निकलने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी और जाम की परेशानी कम हो सकती है.

फ्लाईओवर के नीचे भी मिलेगी सड़क की सुविधा

स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड बनाई जाएगी. थाना तिराहे से कालेसर गांव के पहले तक दोनों तरफ 11-11 मीटर चौड़ी सर्विस रोड होगी. वहीं, गैलेंट इस्पात के गेट से थाना चौराहे तक 7.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी. इसके साथ 1.5 मीटर चौड़ी नाली भी बनेगी. हालांकि, जिगना पुल को इस परियोजना में शामिल नहीं किया गया है.

लाइटों से रोशन होगा रास्ता, बढ़ेगी हरियाली

फ्लाईओवर पर रात में सफर सुरक्षित बनाने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. सड़क के दोनों किनारों और फ्लाईओवर के आसपास पौधे भी लगाए जाएंगे. इससे रास्ते पर रोशनी के साथ हरियाली भी बढ़ेगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना प्रबंधक अंकित कुमार के मुताबिक, जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. फ्लाईओवर बनने के बाद सहजनवा में जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. इससे गोरखपुर और लखनऊ के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी फायदा हो सकता है. यातायात आसान होने से इलाके के कारोबार और विकास को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.

About the Author

authorimg

Location :

Gorakhpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 17, 2026, 07:16 IST



Source link

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Nana Patekar Final Moments: आखिरी वक्त में अकेले नहीं थे नाना पाटेकर, बेटे ने खोले माता-पिता के रिश्ते के वो राज, जो दुनिया नहीं जानती

Next Post

विंढमगंज. किष्किंधा काण्ड:- बाली-सुग्रीव संवाद, पंडित विपिन व्यास ने दिये अपनी आवाज़

Next Post

विंढमगंज. किष्किंधा काण्ड:- बाली-सुग्रीव संवाद, पंडित विपिन व्यास ने दिये अपनी आवाज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement