• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जामनगर के महाराजा पर जब दिल हार बैठीं 17 साल की सिमी ग्रेवाल, 3 साल चला था अफेयर, मगर अधूरी रह गई लव स्टोरी

Admin by Admin
October 17, 2026
in मनोरंजन
0
जामनगर के महाराजा पर जब दिल हार बैठीं 17 साल की सिमी ग्रेवाल, 3 साल चला था अफेयर, मगर अधूरी रह गई लव स्टोरी


Last Updated:October 17, 2026, 04:06 IST

‘कर्ज’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी आइकॉनिक फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सिमी ग्रेवाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 17 अक्टूबर 1947 को जन्मी सिमी का सिनेमाई सफर जितना शानदार रहा, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही सुर्खियों में रही. महज 17 साल की उम्र में जामनगर के महाराजा हुआ उनका पैशनेट लव अफेयर शादी तक नहीं पहुंच सका और फिर खत्म हो गया. आज सिमी के जन्मदिन के खास मौके पर उनके पहले प्यार की अनकही कहानी और उनकी जिंदगी के दिलचस्प किस्से के बारे में जानते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उन्हें महज 17 साल की उम्र में उन्हें जामनगर के महाराजा से बेइंतहा प्यार हो गया था. लगभग तीन साल तक चला यह शाही अफेयर शादी के मंडप तक नहीं पहुंच सका और यादों का एक हसीन हिस्सा बनकर रह गया. आज सिमी ग्रेवाल अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनकी लव लाइफ के बारे में आपको बताते हैं.

सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उनका पूरा नाम सिमरिता ग्रेवाल है. उनके पिता जेएस ग्रेवाल भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे. सिमी की पढ़ाई इंग्लैंड में हुई. वहीं रहते हुए उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला.कम उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बनाई. (फोटो साभार: IMDb)

सिमी ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की. शुरुआती दौर में वह ‘जोह​​र मेहमूद इन गोवा’ जैसी फिल्म में नजर आईं. इसके बाद ‘दो बदन’ और ‘साथी’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली. इन फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया. राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में काम करना भी उनके करियर का अहम पड़ाव रहा. इसके अलावा उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘अरण्येर दिनरात्रि’ में भी काम किया. ‘सिद्धार्थ’ और ‘कर्ज’ जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को सराहा गया. (फोटो साभार: Instagram@simigarewalofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिमी की जिंदगी का एक खास किस्सा उनके पहले प्यार से जुड़ा है. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 17 साल की उम्र में उन्हें अपने पड़ोसी जामनगर के महाराजा शत्रुसाल्य सिंहजी से प्यार हो गया था. उनका यह रिश्ता करीब तीन साल चला. (फोटो साभार: Instagram@simigarewalofficial)

सिमी ने बताया, ‘महाराजा ने मुझे जानवरों, खेल और खाने की एक अलग दुनिया से परिचित कराया. हम दोनों ने साथ में कई यादगार पल बिताए. समय के साथ हमारा रिश्ता काफी पैशनेट हो गया था. इस बीच रिश्ते में पोजेसिवनेस भी आ गई, जो मेरे लिए टॉक्सिक बन गया था. लेकिन आज मैं जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मैं यह सब सोचकर मुस्कुराती हूं. मुझे इस बात का एहसास होता है कि एक पोजेसिवनेस आपके रिश्ते को कैसे बदल देती है.’ (फोटो साभार: Instagram@simigarewalofficial)

साल 1970 में उन्होंने दिल्ली के कारोबारी परिवार से जुड़े रवि मोहन से शादी की. हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए. सिमी ने अपने रिश्ते के बारे में कहा था कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही साथी नहीं थे. यह एक लॉन्ग डिसटेंस मैरेज थी, इसलिए हमारी बीच भी दूरियां बढ़ती गईं और फिर तलाक हो गया. हमारे बीच कोई भी मतभेद नहीं था. मैं आज भी उनके परिवार के करीब हूं. (फोटो साभार: Instagram@simigarewalofficial)

सिमी ने फिल्मों में काम करने के बाद टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उनका शो ‘रेन्जेव्यू विद सिमी ग्रेवाल’ काफी पसंद किया गया. इस शो में वह फिल्मी सितारों, कारोबारियों और दूसरी मशहूर हस्तियों से उनकी जिंदगी, प्यार, रिश्तों और करियर के बारे में बात करती थीं. अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसी हस्तियां भी इस शो में नजर आ चुकी हैं. (फोटो साभार: Instagram@simigarewalofficial)

सिमी ग्रेवाल को उनके काम के लिए कई सम्मान मिले. फिल्म ‘दो बदन’ के लिए उन्हें 1967 में और ‘साथी’ के लिए 1969 में फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला. टीवी की दुनिया में भी उनके काम को सराहा गया. साल 2010 में उन्हें इंडियन टेलीविजन एकेडमी का माइलस्टोन अचीवमेंट अवॉर्ड मिला. इसके अलावा 2015 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 17, 2026, 04:06 IST



Source link

Views: 3
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Hamirpur News: गुलाब लेकर DM के पास पहुंचे Gen Z, प्रिंसिपल और टीचर्स पर गंभीर आरोप; ₹500 जुर्माना मांगने का भी दावा

Next Post

Laser leveler machine : चुटकियों में समतल हो जाएगा खेत, जानिए कैसे काम करता है लेजर लेवलर, कितनी कीमत?

Next Post
Laser leveler machine : चुटकियों में समतल हो जाएगा खेत, जानिए कैसे काम करता है लेजर लेवलर, कितनी कीमत?

Laser leveler machine : चुटकियों में समतल हो जाएगा खेत, जानिए कैसे काम करता है लेजर लेवलर, कितनी कीमत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement