• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Jailer 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 40% घटी ‘जेलर 2’ की कमाई, फिर भी डबल डिजिट में किया बिजनेस, 100 करोड़ क्लब में एंट्री से चूकी फिल्म

Admin by Admin
October 17, 2026
in मनोरंजन
0
Jailer 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 40% घटी ‘जेलर 2’ की कमाई, फिर भी डबल डिजिट में किया बिजनेस, 100 करोड़ क्लब में एंट्री से चूकी फिल्म


Last Updated:October 16, 2026, 23:30 IST

सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. बेहतरीन रिव्यू के बीच इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी है. पहले दिन बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन यानी शुक्रवार फिल्म की कमाई में 40 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि यह मूवी भारत में 95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारने से चूक गई है. अब सबकी नजरें फर्स्ट वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं.

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म रिलीज होना किसी त्यौहार से कम नहीं होता. उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस के बीच जैसा जबरदस्त क्रेज दिखा और उसने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. बंपर ओपनिंग के बाद अब यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर उसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. हालांकि, दूसरे दिन ‘जेलर 2’ की कमाई 40 फीसदी घट गई है.

ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने देशभर के 15,887 शो से करीब 59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में रिलीज से पांच दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को ही शुरू हो गई थी, जबकि विदेशों में यह और पहले खुल चुकी थी. 14 अक्टूबर तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में ही 80 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

सिर्फ भारत में पहले दिन के लिए 18 लाख से ज्यादा टिकटें एडवांस में बिकीं, जिससे ओपनिंग डे से पहले ही 37 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन हो चुका था. अब इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने शुक्रवार को रात 11 बजे तक 35.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ओपनिंग डे के मुकाबले देखा जाए तो दूसरे दिन ‘जेलर 2’ के कलेक्शन में दूसरे दिन 40.4 फीसदी की गिरावट आई है. दूसरे दिन फिल्म के कुल 13,058 शोज चलाए गए. तमिल भाषा में ‘जेलर 2’ ने 25.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि तेलुगू वर्जन ने 7.25 करोड़ रुपये बटोरे. इसके अलावा, हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए और कन्नड़ भाषा में 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

इसके साथ ही देश में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 95.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है, लेकिन बस थोड़ी ही दूरी से चूक गई. अब सबकी निगाहें शनिवार और रविवार के वीकेंड पर टिकी हैं, ताकि यह देखा जा सके कि फिल्म पहले वीकेंड का कितना फायदा उठा पाती है. रजनीकांत की पिछली रिलीज ‘कुली’ ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे उसका कुल कलेक्शन 108 करोड़ रुपये हो गया था. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

फिल्म ‘जेलर 2’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहले पार्ट का अंत हुआ था. रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) ने वर्मन (विनायकन) को तो मार गिराया था, लेकिन उसे पहले ही चेतावनी मिल चुकी थी कि तस्करी करने वाला एक पूरा गिरोह जल्द ही उसके पीछे पड़ने वाला है. दूसरी तरफ, दिलीप (सूरज वेंजारामूडू) यह पता लगाने की फिराक में है कि आखिर किसकी इतनी हिम्मत हो गई कि उसने उनके स्मगलिंग के धंधे में टांग अड़ाई. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

मुथु के घरवाले अभी तक इस बात से पूरी तरह अनजान हैं कि उसने अपने ही बेटे अर्जुन (वसंत रवि) की जान ले ली थी, ताकि वो अपने परिवार को सुरक्षित रख सके. फिलहाल मुथु एक सुपरमार्केट में सुपरवाइजर की नौकरी करते हुए अपनी फैमिली को एक आम और नॉर्मल जिंदगी देने की कोशिश में जुटा है. लेकिन उसका बीता हुआ कल पीछा नहीं छोड़ता. उसकी जिंदगी में नए खतरे मंडराने लगते हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में मुथु अपने पुराने और कुछ नए दोस्तों की मदद लेता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

बताते चलें कि रजनीकांत की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जेलर 2’ का डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. इस बार फिल्म में नए सितारों की एंट्री हुई, जिसमें सूरज वेंजारामूडू, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन हैं. खास बात है कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन ने भी कैमियो किया है. वहीं, मोहनलाल और शिव राजकुमार का भी मूवी में स्पेशल अपीयरेंस है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 16, 2026, 23:30 IST



Source link

Views: 2
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘1300000 फर्जी वोट जोड़े, 850000 नाम काटे’, संजय सिंह का भाजपा और चुनाव आयोग हमला

Next Post

Hamirpur News: गुलाब लेकर DM के पास पहुंचे Gen Z, प्रिंसिपल और टीचर्स पर गंभीर आरोप; ₹500 जुर्माना मांगने का भी दावा

Next Post
Hamirpur News: गुलाब लेकर DM के पास पहुंचे Gen Z, प्रिंसिपल और टीचर्स पर गंभीर आरोप; ₹500 जुर्माना मांगने का भी दावा

Hamirpur News: गुलाब लेकर DM के पास पहुंचे Gen Z, प्रिंसिपल और टीचर्स पर गंभीर आरोप; ₹500 जुर्माना मांगने का भी दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement