• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एकता कपूर के ‘हिंदूफोबिया’ बयान पर पूनम पांडे का बेबाक रिएक्शन- ‘मेरे धर्म से काम को मत जोड़ो’

Admin by Admin
October 17, 2026
in मनोरंजन
0
एकता कपूर के ‘हिंदूफोबिया’ बयान पर पूनम पांडे का बेबाक रिएक्शन- ‘मेरे धर्म से काम को मत जोड़ो’


Last Updated:October 17, 2026, 01:30 IST

एकता कपूर के ‘हिंदूफोबिया’ बयान पर पूनम पांडे ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने फिल्ममेकर का सपोर्ट करते हुए कहा कि बोल्ड कपड़ों के चलते किसी की धार्मिक आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. उन्होंने खुद को कट्टर हिंदू बताया. एक्ट्रेस ने अपनी ट्रोलिंग पर भी खुलकर राय जाहिर की. उन्होंने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर भी चिंता जताई. उन्होंने आंदोलन पर सवाल उठाए और इमरान खान से खास गुजारिश की.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान पर पूनम पांडे का रिएक्शन- 'मैं कट्टर हिंदू'Zoom

पूनम पांडे ने एकता कपूर के बयान का समर्थन किया. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: एकता कपूर के ‘हिंदूफोबिया’ वाले बयान पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने रिएक्शन दिया है. पूनम का कहना है कि जब वह मंदिर जाती हैं, तो कुछ लोग उनके कपड़ों और बोल्ड इमेज को देखकर हैरानी जताते हैं. लोग सवाल करते हैं कि बोल्ड कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस मंदिर क्यों जाती है. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में सीजेपी प्रोटेस्ट और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के निर्देश पर भी अपनी राय रखी.

पूनम पांडे ने एकता कपूर के बयान पर बात करते हुए कहा, ‘मैं जब मंदिर जाती हूं, तो लोग हैरानी भरी नजरों से देखते हैं और कहते हैं कि अरे ये तो बोल्ड कपड़े पहनती हैं, ये तो ऐसी है. इसको क्या पड़ी है मंदिर जाने की. मेरा उन लोगों से सवाल है कि क्या मैं मंदिर नहीं जा सकती. मैं कट्टर हिंदू हूं. मुझे हनुमान चालीसा आता है. मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो. एकता कपूर अगर अपने धर्म को फॉलो कर रही हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है. एकता कपूर ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि तिलक लगाने और गले में धागा पहनने पर लोग उन्हें अजीब नजरों से देखते थे. कुछ लोग उन्हें ‘तांत्रिक’ तक कह देते थे. उन्होंने भारतीय पौराणिक कहानियों और धार्मिक पहचान को लेकर लोगों की सोच पर सवाल उठाए थे.

भविष्य को लेकर जताई चिंता
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर भी पूनम पांडे ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ‘देश में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों और उनमें छात्रों व पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबरें चिंता की बात हैं. दोनों के परिवार हैं. कुछ लोग इंसानियत खो रहे हैं. उनके अंदर नफरत दिख रही है, जो भविष्य के लिए अच्छा नहीं है, देश के लिए अच्छा नहीं है.’ पूनम ने कहा, ‘किसी भी मुद्दे पर प्रदर्शन करने से पहले लोगों को यह समझना चाहिए कि वे किस बात का विरोध कर रहे हैं और उनकी मांग क्या है.’

आंदोलन पर उठाए सवाल
पूनम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा भी मांग रहे हैं. प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी और महत्व को समझना जरूरी है. कोई भी मुंह उठाकर किसी का भी इस्तीफा मांग रहा है. ये मजाक नहीं तो फिर क्या है.’ सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था. इसी मुद्दे पर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी प्रदर्शन हुआ था. इन प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया. सीजेपी के नेताओं की गिरफ्तारी और प्रदर्शन की अनुमति को लेकर भी विवाद हुआ. पूनम ने इस पूरे घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि विरोध के दौरान हिंसा और नफरत की जगह इंसानियत को महत्व दिया जाना चाहिए.

इमरान खान को पूनम पांडे की सलाह
एक्टर इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिए जाने पर भी पूनम पांडे ने रिएक्शन दिया है. पूनम ने आईएएनएस से कहा, ‘इमरान खान शानदार अभिनेता हैं. मेरे दिल में उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन अगर आप अमेरिकी नागरिक हैं, तो मेरी आपसे विनती है कि आप देश की चीजों में दखलअंदाजी न करें. वैसे ही यहां पर ज्यादा ही ड्रामा चल रहा है. प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों को तो पता ही नहीं है कि प्रदर्शन हो किस मुद्दे पर रहा है.’ इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया. रिपोर्ट्स में उन्हें अमेरिकी नागरिक बताया गया है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 17, 2026, 01:29 IST





Source link

Views: 3
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘दंड के अभाव में दुष्ट लोग…’, मेरठ के सांप वाले केस के फैसले में जज ने किया मनुस्मृति का जिक्र

Next Post

‘1300000 फर्जी वोट जोड़े, 850000 नाम काटे’, संजय सिंह का भाजपा और चुनाव आयोग हमला

Next Post
‘1300000 फर्जी वोट जोड़े, 850000 नाम काटे’, संजय सिंह का भाजपा और चुनाव आयोग हमला

'1300000 फर्जी वोट जोड़े, 850000 नाम काटे’, संजय सिंह का भाजपा और चुनाव आयोग हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement