संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक (परियोजना प्रबंधन) अनुपम मुखर्जी ने 15 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी सिंगरौली का दौरा कर स्टेज-III परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अनुपम मुखर्जी ने स्टेज-III के मुख्य संयंत्र, स्विचयार्ड, बीओपी (बैलेंस ऑफ प्लांट), रिटेनिंग वॉल तथा कोटा हिल बॉक्स कल्वर्ट सहित प्रमुख निर्माण स्थलों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने स्टेज-I के सीएचपी यार्ड और एनडीसीटी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।

परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रोजेक्ट ग्रुप एवं बीएचईएल के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर ई. प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक (सिंगरौली), अगम प्रकाश तिवारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), रश्मिरंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना), सुनील कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी), अवनीश कुमार सिंह, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), सिद्धार्थ मंडल, मानव संसाधन प्रमुख सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दौरे के दूसरे दिन 16 अक्टूबर को अनुपम मुखर्जी ने अतिथि गृह परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
अनुपम मुखर्जी का यह दौरा स्टेज-III परियोजना की प्रगति की समीक्षा, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।