Last Updated:
Naimish Nagar News : आईआईएम रोड से किसान पथ तक 28 किलोमीटर में आकार लेने वाला ग्रीन कारिडोर अब नैमिष नगर आवासीय योजना से भी कनेक्ट होगा. धैला पुल से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम गुरुवार को शुरू हो गया है. इस पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
नैमिष नगर के लिए बनेगी सड़क. (एआई तस्वीर)
लखनऊ : यूपी की लखनऊ में नई टाउनशिप नैमिष नगर तक पहुंच आसान बनाने की तैयारी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण का काम तेज कर दिया है. दरअसल, घैला पुल से नैमिष नगर तक 9.9 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है. इसे बनाने में 53 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. इस सड़क के बनने से किसान पथ, आईआईएम रोड और सीतापुर रोड की ओर से आने वाले लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
24 मीटर चौड़ी होगी सड़क
सड़क, पानी और सीवर की सुविधा
नैमिष नगर योजना के पहले चरण में ब्रह्म खंड और भूमि खंड में कुल 1673 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला गया है. यहां प्लॉट लेने वालों को समय पर कब्जा देने के लिए सड़क, पानी, सीवर और जल निकासी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. एलडीए के मुताबिक, इन कामों के लिए 16 अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पहले चरण के सभी सेक्टरों में अंदरूनी सड़कों का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए. जिन दो सेक्टरों में प्लॉट का पंजीकरण चल रहा है, वहां मानसून से पहले सड़कें बनाने पर खास जोर दिया गया है.
बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद
नैमिष नगर तक पहुंचने वाली मौजूदा सड़क को भी चौड़ा करने की योजना है. अभी आईआईएम रोड से मुबारकपुर चौराहे होते हुए नैमिष नगर जाने वाली सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी है. वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे 24 मीटर चौड़ा करने के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. सड़क चौड़ी होने से हल्के और भारी वाहनों को नैमिष नगर और रैथा रोड तक पहुंचने में आसानी हो सकती है. साथ ही किसान पथ, सीतापुर रोड और आईआईएम रोड से आने वाले लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है.
इन गांवों में भी होंगे विकास कार्य
एलडीए ने नैमिष नगर के आसपास के गांवों की सुविधाएं बेहतर करने की भी योजना बनाई है. इसके तहत सैदापुर और कोडरी भौली गांवों में सड़क, जल निकासी और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं. इस योजना का मकसद सिर्फ नई टाउनशिप तक पहुंच आसान करना ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी सुविधाएं बढ़ाना है. सड़क निर्माण और दूसरे विकास कार्य पूरे होने के बाद इस पूरे इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है.
About the Author


