Last Updated:
Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने भारत से लेकर विदेशों तक शानदार कमाई की है. पहले ही दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 125 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. रजनीकांत ने पहले दिन थलापति विजय की ‘GOAT’ को पछाड़ दिया है. अब नजरें ‘लियो’ और अपनी ही फिल्म ‘कूली’ के रिकॉर्ड पर टिकी हैं.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिल रहा है. उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. घरेलू बाजार में शानदार कमाई के साथ ही विदेशों में भी फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 125 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. फिल्म ने पहले ही दिन विजय की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब ‘जेलर 2’ की नजर ‘लियो’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों पर है. फाइल फोटो.
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने देशभर में 16,599 शोज के जरिए यह कमाई की. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रुपये रहा. भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा तमिल वर्जन से मिला है. फाइल फोटो.
तमिल वर्जन ने पहले दिन 43.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके लिए 9,326 शोज रखे गए थे. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 2,792 शोज के जरिए 12.50 करोड़ रुपये कमाए. हिंदी वर्जन की कमाई 3.50 करोड़ रुपये रही, जबकि इसके 4,371 शोज हुए. दूसरी तरफ, कन्नड़ वर्जन का प्रदर्शन कमजोर रहा. इसने 110 शोज से महज 35 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘जेलर 2’ को विदेशी बाजार में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की ओवरसीज एडवांस बुकिंग से करीब 3.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 37 करोड़ रुपये ग्रॉस जुटने की जानकारी सामने आई थी. वहीं, पहले दिन विदेशी बाजार में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 55 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. फाइल फोटो.
जहां दक्षिण भारत में ‘जेलर 2’ को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है, वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म का रिस्पॉन्स तुलनात्मक रूप से धीमा रहा. 4,000 से ज्यादा शो मिलने के बावजूद हिंदी बेल्ट में केवल 18% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसकी एक मुख्य वजह नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में बड़े पैमाने पर हिंदी रिलीज का न होना भी माना जा रहा है, जिससे शहरी दर्शकों तक फिल्म की पहुंच सीमित रही. फाइल फोटो.
वर्ल्डवाइड ओपनिंग के मामले में ‘जेलर 2’ के सामने तीन बड़े आंकड़े हैं. विजय की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने पहले दिन दुनियाभर में 99.39 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं, विजय की ‘लियो’ ने 142.03 करोड़ रुपये और रजनीकांत की ‘कूली’ ने 151.14 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की थी.
फिलहाल, ‘जेलर 2’ ने पहले दिन दमदार प्रदर्शन करके बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है. अब देखना होगा कि रजनीकांत की फिल्म अपनी रफ्तार बनाए रखते हुए ‘लियो’ और ‘कूली’ के रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं. फाइल फोटो.

