Last Updated:
Kiran Rao React On Imran Khan Leave India Notice: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद बॉलीवुड में हलचल मच गई है. इस मामले में फिल्ममेकर किरण राव ने रिएक्ट किया है. इमरान को यह नोटिस चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद मिला है. किरण ने सोशल मीडिया पर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए एक्टर के भारत से पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया.
किरण राव ने इमरान खान को मिले भारत छोड़ने के नोटिस पर रिएक्ट किया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि एक कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. आमिर खान के भांजे इमरान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. यह कार्रवाई मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई. अब इस मामले में फिल्ममेकर और आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा सवाल उठाया, जिसने इस पूरे विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है.
‘वाह, अब मुंबई पुलिस?’
किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने से जुड़ी खबर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘वाह, अब मुंबई पुलिस?’ उनके इस रिएक्शन से साफ है कि वह इस कार्रवाई पर सवाल उठा रही हैं.
किरण राव का पहला पोस्ट.
’43 की उम्र, 40 साल यहीं बिताए’
किरण ने एक दूसरी पोस्ट के जरिए इमरान के भारत से रिश्ते को भी सामने रखा. उन्होंने लिखा- ‘इमरान 43 साल के हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी के 40 साल भारत में बिताए हैं. उन्होंने यहीं पढ़ाई की, काम किया, सफलता और असफलता देखी, प्यार किया और अपने हक के लिए लड़ाई भी लड़ी.’ किरण राव के अलावा सबा आजाद ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए लिखा, ‘क्या!? यह बिल्कुल बकवास है.’
किरण राव का दूसरा पोस्ट.
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान
इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड भी है. अधिकारियों का आरोप है कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लेकर उन्होंने इमिग्रेशन से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया. इसी मामले में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया. नोटिस में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के प्रावधानों का हवाला दिया गया है. इमरान को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.
अब बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे इमरान
इमरान खान ने नोटिस को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है. उनकी कानूनी टीम का तर्क है कि OCI कार्डधारकों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने वाला कोई साफ प्रावधान नहीं है. उनके वकीलों ने देश छोड़ने के निर्देश को कठोर कार्रवाई बताया है. इस मामले में इमरान की याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है. अब अदालत इस विवाद में क्या रुख अपनाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

