• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

’51 साल का रजनीज्म’, ‘जेलर 2’ पर रजनीकांत की बेटी सौंदर्य ने लुटाया प्यार, फिल्म पर दिया बड़ा बयान

Admin by Admin
October 16, 2026
in मनोरंजन
0
’51 साल का रजनीज्म’, ‘जेलर 2’ पर रजनीकांत की बेटी सौंदर्य ने लुटाया प्यार, फिल्म पर दिया बड़ा बयान


Last Updated:October 16, 2026, 00:03 IST

रजनीकांत अपनी ताजा रिलीज ‘जेलर 2’ से छा गए हैं. सुपरस्टार की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स पर खुशी जताई है. उन्होंने पिता के सफर और उनके किरदार टाइगर की जमकर तारीफ की. साथ ही, उन्होंने निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार और संगीतकार के काम को भी सराहा है. सौंदर्या ने ‘जेलर 2’ को तमिल सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म बताया है.

ख़बरें फटाफट

'51 साल का रजनीज्म', 'जेलर 2' पर रजनीकांत की बेटी सौंदर्य ने लुटाया प्यारZoom

फिल्म ‘जेलर 2’ पर सौंदर्य रजनीकांत का रिएक्शन. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने पिता की फिल्म ‘जेलर 2’ पर रिएक्शन दिया है. सौंदर्या ने बताया कि उनके पिता की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर 2’ को फैंस से जो शानदार रिएक्शन मिला है, उसे देखकर वह बेहद खुश हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म तमिल सिनेमा में इतिहास रचने जा रही है. सौंदर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘थलाइवर सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि उनसे प्यार करने वाले हर इंसान के लिए एक भावना हैं. इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इसे बस महसूस किया जा सकता है.’

‘जेलर 2’ को एक शानदार ब्लॉकबस्टर बताते हुए सौंदर्या ने कहा, ‘मेरे टाइगर मुथुवेल पांडियन मेरे अप्पा (पिताजी) स्क्रीन पर छा गए हैं. 51 साल से हमारा मनोरंजन कर रहे हैं. 51 सालों का ‘रजनीज्म’!’ फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे नेल्सन दिलीप कुमार जी, क्या कमाल की फिल्म बनाई है और मेरे प्यारे भाई अनिरुद्ध रविचंदर, आपने जिस तरह से फिल्म के सीन्स को निखारा है, उसने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. इस वर्ष अपना जन्मदिन मनाने का क्या ही शानदार तरीका है. पूरी बेहतरीन कास्ट और क्रू को बहुत सारा प्यार. मैं इस फिल्म के बारे में और भी बहुत कुछ कह सकती हूं, लेकिन मैं इतनी भावुक हूं कि अब और कुछ नहीं कह पाऊंगी.’

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
सौंदर्या ने पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘जेलर 2′ को बार-बार देखें. यह फिल्म तमिल सिनेमा में इतिहास रचने जा रही है. बहुत गर्व है.’ रजनीकांत के अलावा फिल्म में कई बड़े सितारों ने काम किया है. दर्शकों को ऋतिक रोशन का एंट्री सीन बहुत पसंद आया. उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके वीडियो पोस्ट करके अपना रोमांच जगाया. सेंसर बोर्ड ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की मंजूरी दे दी थी. यह फिल्म 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई थी, तभी से फैंस और आम दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उम्मीदें थीं. इस साल अप्रैल में फिल्म निर्माताओं ने बताया था कि शूटिंग पूरी हो गई है. उन्होंने शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाने के लिए केक काटने की तस्वीरें भी साझा की थीं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 16, 2026, 00:03 IST





Source link

Views: 1
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘कांपती उठती है रूह’, मुस्कान-साहिल को मौत की सजा पर क्यों झूम उठा जल्लाद पवन? निर्भाया के पापियों को भी लटकाया था

Next Post

मथुरा से बाराबंकी तक नशे का जाल, नशीली दवा अल्प्राजोलम की तस्करी, तीन तस्करों को 10-10 की सजा

Next Post
मथुरा से बाराबंकी तक नशे का जाल, नशीली दवा अल्प्राजोलम की तस्करी, तीन तस्करों को 10-10 की सजा

मथुरा से बाराबंकी तक नशे का जाल, नशीली दवा अल्प्राजोलम की तस्करी, तीन तस्करों को 10-10 की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement