• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, बोले- हर खेल में गाड़े झंडे, बेटियों ने बढ़ाया मान

Admin by Admin
October 15, 2026
in खेल
0
एशियन गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, बोले- हर खेल में गाड़े झंडे, बेटियों ने बढ़ाया मान


Last Updated:October 15, 2026, 17:48 IST

Narendra Modi meets asian games medalist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल से नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मुलाकात की. पीएम ने देश की बेटियों, हॉकी टीमों और सभी पदक विजेताओं की जमकर सराहना की. इस बार भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है. नए खेलों में भी भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए कई दशकों का सूखा खत्म किया है.

asian-games-utility

एशियन गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, बोले- बेटियों ने बढ़ाया मान Zoom

नरेंद्र मोदी ने चैंपियंस खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया.

नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है. जापान के आइची-नागोया में हुए इन खेलों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय दल से मुलाकात की और सभी खिलाड़ियों की जमकर सराहना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों के लिए सबसे बड़ा गौरव तिरंगे की शान को बढ़ाना है और हमारे एथलीटों ने इस काम को बखूबी अंजाम दिया है. इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट में हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार मेडल जीतकर अपने ही रिकॉर्ड को दोहराया है. कबड्डी में भी दोनों टीमों ने गोल्ड पर कब्जा जमाया, तो वहीं तीरंदाजी में भारत ने 5 गोल्ड हासिल किए. शूटिंग में हमारे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा, जबकि ‘जहां पंच वहां परमेश्वर’ की भावना के साथ बॉक्सिंग और कुश्ती में भी बड़ी सफलताएं मिलीं. एथलीटों ने नए कीर्तिमान रचे, वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद मेडल आया और 1982 के बाद पहली बार मैराथन में भारत को मिली यह सफलता वाकई बेहद सुखद और गर्व से भर देने वाली है.

पीएम ने कहा कि साथियों, मैं हमारी बेटियों की खासतौर पर सराहना करना चाहता हूं. भारत ने जो 85 मेडल जीते हैं, उनमें से 38 मेडल हमारी विमेन एथलीट्स ने जीते हैं. और इनमें 11 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं. और ये मेडल्स केवल एक संख्या नहीं हैं.ये नए भारत की एक सशक्त तस्वीर है.आज भारत ऐसे खेलों में भी मेडल जीतता रहा है, जिनमें एशियन गेम्स के इतिहास में हमें पहले कभी मेडल नहीं मिला था. मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, सॉफ्ट टेनिस और सेलिंग की कुछ स्पर्धाएं, इनमें हमारे खिलाड़ियों ने पहली बार मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है.साथियों, अब हमें खेलों में और भी बड़ी ऊंचाइयों तक जाना है ज्यादा करना है ना?

इस साल के एशियन गेम्स कई मायनों में ऐतिहासिक और यादगार रहे. भारत ने प्रतियोगिता में कुल 85 पदक अपने नाम किए, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. इस महामुकाबले में चीन 341 पदकों के साथ शीर्ष पर काबिज रहा, जबकि जापान 260 पदकों के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 150 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच, सपोर्ट स्टाफ और परिवारों का भी हृदय से अभिनंदन किया. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री की यह मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जन्म जयंती के अवसर पर हुई, जिनके विचार और जीवन यात्रा हर देशवासी के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं.

#WATCH | Delhi: Interacting with the Indian contingent that participated in the Asian Games 2026, PM Narendra Modi says, “The youth of our nation look to you for more than just sports inspiration because the role of sports extends far beyond the playing field. Sports teach us discipline. They show us how to remain steadfast in the pursuit of a goal and how to adapt to changing circumstances. Through sports, these lessons become an integral part of our daily lives. This sportsman spirit serves us throughout our entire lives…”

(Video source: DD)



Source link

Views: 3
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा, हादसे के बाद अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत? टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Next Post

डायरी पर कढ़ाई, कपड़ों पर डिजाइन… ग्रेटर नोएडा में दिखा भारतीय कला का अनोखा अंदाज, विदेशी बाजारों में मांग

Next Post
डायरी पर कढ़ाई, कपड़ों पर डिजाइन… ग्रेटर नोएडा में दिखा भारतीय कला का अनोखा अंदाज, विदेशी बाजारों में मांग

डायरी पर कढ़ाई, कपड़ों पर डिजाइन... ग्रेटर नोएडा में दिखा भारतीय कला का अनोखा अंदाज, विदेशी बाजारों में मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement