• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा, हादसे के बाद अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत? टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Admin by Admin
October 15, 2026
in मनोरंजन
0
स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा, हादसे के बाद अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत? टीम ने दिया हेल्थ अपडेट


Last Updated:October 15, 2026, 18:30 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. हादसे के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहीं नुसरत की स्पाइन सर्जरी के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. फिलहाल एक्ट्रेस अपने घर पर आराम कर रही हैं और पूरी तरह स्वस्थ होने पर ध्यान दे रही हैं. उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा, अस्पताल से मिली छुट्टीZoom

नुशरत के फैंस के लिए गुडन्यूज

नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के लिए फैंस के लिए एक गुड न्यूज है. हाल ही में एक हादसे के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहीं नुसरत की स्पाइन सर्जरी हुई थी. उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी दिया था. अब एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. सर्जरी के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है और वह अपने घर लौट आई हैं. एक्ट्रेस के स्वास्थ्य को लेकर सामने आए आधिकारिक बयान के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है.

नुसरत के लिए बीते कुछ दिन काफी चैलेंजिंग रहे. हादसे के बाद उन्हें ट्रीटमेंट लेना पड़ा था. उनकी सेहत को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं. हालांकि, अब उनकी सर्जरी सफल होने और अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर ने उनके चाहने वालों को राहत दी है. अभिनेत्री फिलहाल अपने परिवार और करीबियों के बीच रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगी.

सफल सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा की टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में उनकी सर्जरी सफल होने की जानकारी दी गई. बयान में कहा गया, “अपने दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है. हमें यह बताते हुए राहत और खुशी हो रही है कि उनकी सर्जरी सफल रही और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बयान के मुताबिक, अभिनेत्री अब अपने घर लौट चुकी हैं, जहां वह अपनों की देखभाल और स्नेह के बीच ठीक होने की प्रक्रिया शुरू करेंगी. सर्जरी के बाद घर पर रहकर आराम करना और स्वास्थ्य में सुधार पर ध्यान देना उनके लिए महत्वपूर्ण होगा. नुसरत के प्रशंसक उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंतित थे. ऐसे में उनकी सर्जरी सफल होने और अस्पताल से घर लौटने की खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी राहत से कम नहीं है.

पूरी तरह ठीक होने में लगेगा समय, सेहत पर देंगी ध्यान

आधिकारिक बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नुसरत को पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी कुछ समय लगेगा. फिलहाल अभिनेत्री अपनी सेहत में सुधार लाने और दोबारा अपनी ताकत हासिल करने पर ध्यान दे रही हैं. हालांकि, उनके ठीक होने की प्रक्रिया को लेकर किसी निश्चित समयसीमा की जानकारी नहीं दी गई है. बयान में कहा गया कि नुसरत इस मुश्किल समय में सकारात्मक बनी हुई हैं और धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौटने की कोशिश कर रही हैं. इस दौरान परिवार और करीबियों का साथ उनके लिए अहम रहेगा. इसके साथ ही अभिनेत्री की ओर से उन सभी लोगों का आभार जताया गया है, जिन्होंने इस कठिन दौर में उनके लिए प्रार्थनाएं कीं और प्यार व शुभकामनाएं भेजीं. आधिकारिक बयान में कहा गया, “इस मुश्किल समय में नुसरत के प्रति अपार प्यार, चिंता, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हम सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं.”

बता दें कि फिलहाल नुसरत भरूचा की प्राथमिकता पूरी तरह से स्वस्थ होना है. उनके प्रशंसक भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेत्री जल्द से जल्द अपनी ताकत वापस हासिल करें और स्वस्थ होकर फिर से अपने काम पर लौटें.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2026, 18:26 IST





Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जुगैल. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन गंभीर घायल

Next Post

एशियन गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, बोले- हर खेल में गाड़े झंडे, बेटियों ने बढ़ाया मान

Next Post
एशियन गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, बोले- हर खेल में गाड़े झंडे, बेटियों ने बढ़ाया मान

एशियन गेम्स के चैंपियंस से मिले पीएम मोदी, बोले- हर खेल में गाड़े झंडे, बेटियों ने बढ़ाया मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement