• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जुगैल. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन गंभीर घायल

JK Gupta by JK Gupta
October 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कामेश्वर विश्वकर्मा….


सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनरंजन (41) पुत्र बगड़ अपनी पत्नी कबूतरी (38) के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP 65 DC 1561 से चोपन से कुरछा-सेमिया की ओर जा रहे थे। बताया गया कि दोनों सीएचसी चोपन से उपचार कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरछा की तरफ से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल संख्या UP 64 BF 4446 से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

दूसरी मोटरसाइकिल पर रामनिवास (24) पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम ठठरा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश सवार थे। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसे के बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को सड़क किनारे करवा दिया गया। फिलहाल घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Views: 15
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जुगैल. रामलीला में हुड़दंगबाजी के आरोप में दोनों पक्षों के पांच लोग गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Next Post

स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा, हादसे के बाद अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत? टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Next Post
स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा, हादसे के बाद अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत? टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

स्पाइन सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा, हादसे के बाद अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत? टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement