• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

JK Gupta by JK Gupta
October 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी के आईटी विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।

कार्यशाला में एनटीपीसी आईटी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चंद्रकांत मिश्रा एवं इंजीनियर श्वेता सरकार ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट और डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी की सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के उपाय बताए। विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी और विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के महत्व और डिजिटल युग में इसकी आवश्यकता पर प्रभावशाली विचार रखे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से साइबर जागरूकता से जुड़े संदेशों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।

भाषण प्रतियोगिता में अथर्व तिवारी ने प्रथम, जाह्नवी पांडेय ने द्वितीय और अंशिता वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षा सिंह एवं अनाया सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में ईशाना वर्मा प्रथम, आयशा पटेल द्वितीय और स्वास्तिका कुमारी तृतीय रहीं। विद्या यादव एवं अंशिका राज को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को भी मजबूत करते हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिम्मी थॉमस, बिजू वर्गीज एवं चंद्रकांत मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेंद्र तिवारी ने किया। शिक्षक सेनुमोन जोसेफ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तकनीकी सहयोग एंथनी लैंगन तथा स्टेज डेकोरेशन में शिक्षिका आराधना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Views: 4
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. धम्म प्रकाश पर्व एवं डॉ. अंबेडकर विद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Next Post

केकराही. बदहाल सड़क की मरम्मत कार्य करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Next Post

केकराही. बदहाल सड़क की मरम्मत कार्य करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement