• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Kasari Masari renamed Sri Krishna Puri

Admin by Admin
October 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Kasari Masari renamed Sri Krishna Puri


Last Updated:October 15, 2026, 17:16 IST

Kasari Masari New Name: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानी कि 15 अक्टूबर को प्रयागराज में हैं. इस दौरान उन्होंने पद्म लोक आवास योजना का भूमिपूजन किया, ये वहीं जगह है जिस पर कभी अतीक अहमद और उसके गुर्गों का कब्जा था. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं. इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई कसारी मसारी की जमीन को अब ‘श्री कृष्ण पुरी’ के रूप में विकसित किया जाएगा. सीएम ने माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा.

जहां दफनाया गया अतीक अहमद का कुनबा, उस कसारी-मसारी का नाम श्रीकृष्णा पुरीZoom

प्रयागराज के कसारी-मसारी अब श्री कृष्ण पुरी टाउनशीप के रूप में विकसित होगा.

CM Yogi In Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अक्टूबर के अपने प्रयागराज के दौरे पर कई बड़ी सौगातें दी हैं. इस दौरान उन्होंने ‘पद्म लोक आवास योजना’ के भूमिपूजन की. साथ ही उन्होंने पीपल गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबियां वितरित दीं. इस दौरान उन्होंने एक जन-संबोधन के दौरान कसारी-मसारी क्षेत्र के नाम बदलने का भी ऐलान किया. उन्होंने इसका नाम श्री कृष्ण पुरी टाउनशिप के रूप में विकसित करने का ऐलान किया. जी हां, इसी इलाके के कब्रिस्तान में माफिया अतीक अहमद का पूरा कुनबा दफनाया गया है.

सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस की नीति जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कभी प्रयागराज में माफिया अतीक और अशरफ का खौफ इस कदर था कि वे जिस जमीन पर हाथ रख देते थे, वह उन्हीं की हो जाती थी, सरकारें मौन हो कर तमाशा देखती रहती थीं.

कसारी-मसारी में अस्तबल बना दिया था

इस दौरान उन्होंने साल 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि तब सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए थे. कसारी मसारी की जिस जमीन को कभी अतीक अहमद ने अपना अस्तबल बना रखा था. आज उसी माफिया-मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए शानदार आशियाने और आधुनिक टाउनशिप बनाई जा रही है. सीएम ने साफ शब्दों में अपनी चेतावनी को दोहराते हुए कही कि अब प्रदेश में कोई भी माफियागीरी करने का दुस्साहस नहीं करेगा. यदि किसी ने ऐसा किया तो उसे मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा.

प्रयागराज और महाकुंभ की सौगातें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का बड़ा संकट खड़ा हो गया था. लेकिन आज योगी सरकार के सुशासन और सुरक्षा के कारण देश-दुनिया में कहीं भी जाने पर लोग गर्व से उत्तर प्रदेश का नाम लेते हैं. महाकुंभ के सफल आयोजन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को चौड़ा किया गया है, जिससे आज यहां 7 से 14 मीटर चौड़ी सड़कें और सुगम यातायात मिल रहा है. इसके अलावा, शहर उत्तरी में गंगा नदी पर लगभग 950 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़े पुल का निर्माण कराया जा रहा है, और इसी विधानसभा क्षेत्र में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी बनकर तैयार हो रही है.

धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों का पुनरुद्धार

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. उन्होंने घोषणा की कि ‘कसारी मसारी’ क्षेत्र को अब ‘श्री कृष्ण पुरी’ के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही, 12वीं सदी के प्रतापी राजा, विदेशी आक्रांताओं के काल और सनातन धर्म के रक्षक महाराजा बिजली पासी के नाम पर एक आईटीआई (ITI) कॉलेज बनाए जाने का ऐलान किया. उन्होंने तेलियरगंज में स्वतंत्रता सेनानी और चार बार सांसद रहे महाशय मसूरियादीन पासी की प्रतिमा के अनावरण का भी जिक्र किया.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 15, 2026, 16:52 IST



Source link

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. ऊपर जीरा-जीरा, नीचे शराब का जखीरा! 65 लाख की खेप बरामद

Next Post

सोनभद्र. केवट ने प्रभु श्रीराम के चरण धोकर कराया गंगा पार, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामसरोवर

Next Post

सोनभद्र. केवट ने प्रभु श्रीराम के चरण धोकर कराया गंगा पार, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामसरोवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement