• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नहीं थम रही इमरान खान की मुश्किलें, भारत छोड़ने के नोटिस के बाद लिया फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

Admin by Admin
October 15, 2026
in मनोरंजन
0
नहीं थम रही इमरान खान की मुश्किलें, भारत छोड़ने के नोटिस के बाद लिया फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा


Last Updated:October 15, 2026, 16:57 IST

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इमरान खान की मुश्किलें हल होने का नाम नहीं ले रही हैं. फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है. अब एक्टर ने इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने के लिए कमर कस ली है. 10 अक्टूबर को मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ही यह मामला चर्चा में आया था.

ख़बरें फटाफट

नहीं थम रही इमरान खान की मुश्किलें, अब बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजाZoom

इमरान खान ने नोटिस मिलने के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली. इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. अब एक्टर ने इस नोटिस के मिलने के बाद इसे अदालत में चुनौती देने की भी पूरी तैयारी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता इस मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले हैं. यह नोटिस फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की ओर से जारी किया गया है.

नोटिस में फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन का हवाला देते हुए इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर की आथी. अब अभिनेता इस फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं.

कानूनी मदद के लिए फर्म को सौंपी जिम्मेदारी

सूत्रों की मानें तो, इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करने पर विचार कर रहे हैं. इस मामले में उन्होंने एमजेडएम लीगल एलएलपी को अपना कानूनी पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि याचिका कब दाखिल की जाएगी. इस मामले पर जब एमजेडएम लीगल एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर जुल्फिकार मेमन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. ऐसे में अभिनेता की कानूनी टीम की ओर से अभी तक कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है.

10 अक्टूबर को प्रदर्शन में शामिल हुए थे इमरान खान

इमरान खान से जुड़ा यह मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आया था. इस प्रदर्शन का आयोजन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने किया था. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इमरान खान भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इस दौरान पुलिस ने अभिनेता समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था. हालांकि, बाद में सभी को रिहा कर दिया गया.

अमेरिकी नागरिकता और OCI कार्ड को लेकर उठे सवाल

प्रदर्शन के बाद इमरान खान की नागरिकता और भारत में राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठने लगे. जानकारी के मुताबिक, अभिनेता भारतीय नागरिक नहीं हैं. उनके पास अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है. इसके साथ ही उनके पास भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड भी है. इसी वजह से राजनीतिक प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को लेकर कानूनी सवाल उठाए गए हैं. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी शिकायत की थी. उन्होंने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से जांच करने की मांग की थी कि अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद इमरान खान का इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना नियमों के तहत सही है या नहीं. सोमैया ने अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन अधिकारियों को पत्र भी लिखा था. इसके अलावा उन्होंने इमरान खान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की मांग की थी.

बता दें कि फिलहाल, इमरान खान की ओर से इस नोटिस को अदालत में चुनौती देने की तैयारी की खबर सामने आई है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि अभिनेता कब याचिका दाखिल करते हैं और अदालत में इस मामले पर आगे क्या कार्रवाई होती है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2026, 16:57 IST





Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सड़क हादसे में राजस्व निरीक्षक की मौत, साढ़ू भाई गंभीर

Next Post

सोनभद्र. ऊपर जीरा-जीरा, नीचे शराब का जखीरा! 65 लाख की खेप बरामद

Next Post

सोनभद्र. ऊपर जीरा-जीरा, नीचे शराब का जखीरा! 65 लाख की खेप बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement