• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

केरल फतह के बाद थाईलैंड लक्ष्य! पिकलबॉल चैंपियनशिप में धार के इन चार खिलाड़ियों का दम, गोल्ड जीतकर बढ़ाया मान

Admin by Admin
October 15, 2026
in खेल
0
केरल फतह के बाद थाईलैंड लक्ष्य! पिकलबॉल चैंपियनशिप में धार के इन चार खिलाड़ियों का दम, गोल्ड जीतकर बढ़ाया मान


Last Updated:October 15, 2026, 12:08 IST

Pickleball Champion: धार के पिकलबॉल खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर धार सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है. इतना ही नहीं इन चारो खिलाड़ियों का वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी चयन हुआ है और ये थाईलैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

केरल फतह के बाद थाईलैंड! पिकलबॉल चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्डZoom

पीकलबॉल खिलाड़ियों का गोल्ड जीतना लक्ष्य

धार. कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, यह साबित कर दिखाया है धार जैसे छोटे से शहर के इन चारों पिकलबॉल खिलाड़ियों ने, जिन्होंने नेशनल पीकलबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर धार सहित मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है. अब इनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में होने से वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वे थाईलैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इन खिलाड़ियों का सपना है कि थाईलैंड में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें.

भारत के सबसे तेजी से उभरते स्पोर्ट्स पीकलबॉल की 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल प्रतियोगिता हाल ही में आल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा केरल राज्य के कोच्चि शहर में आयोजित की गई. यह प्रतियोगिता अभी तक की सबसे बड़ी पिकलबॉल की प्रतिस्पर्धा में दर्ज हुई, जिसमें पूरे भारत के विभिन्न 25 राज्यों से 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया.

धार के जीवांश अग्रवाल और अंश गोयल ने अंडर 14 डबल्स कैटेगरी में महाराष्ट्र के अब्राहिम-आर्यन की जोड़ी को 15-9 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल कर राष्ट्र स्तरीय विजेता का खिताब जीता, यह दोनों खिलाड़ी मात्र 13 साल की आयु में यह खिताब जीतने वाले मध्य प्रदेश के पहले खिलाड़ी बने.

थाईलैंड में गोल्ड जीतने का लक्ष्य
इसी तरह अंडर19 डबल्स कैटेगरी में सहज अग्रवाल और पार्थ विजयवर्गीय की जोड़ी ने बिहार के जीगर ओर आदित्य को 16-15 से हराकर मध्यप्रदेश के लिए गोल्ड मेडल हासिल कर राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीता.
पिकलबॉल खिलाड़ी जीवांश अग्रवाल का कहना है कि गोल्ड मेडल हासिल कर वे काफी खुश है, उनका चयन थाईलैंड में होने वाली वर्ल्ड पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है और वहां भी वे भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल कर भारत का नाम दुनिया में रोशन करेंगे, इसके लिए वे जीत तोड़ मेहनत कर प्रैक्टिस कर रहे हैं.

माता-पिता ने दिया आशीर्वाद
धार के चारो युवा खिलाड़ियों जीवांश अग्रवाल, अंश गोयल, सहज अग्रवाल और पार्थ विजयवर्गीय के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे धार के खेल जगत में खुशी की लहर है. इन चारों खिलाड़ियों का चयन थाईलैंड में होने वाली वर्ल्ड पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है जिसमें ये भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इनके माता पिता अब काफी खुश है और वे चाहते हैं कि अब ये चारों खिलाड़ी थाईलैंड में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

With more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …

और पढ़ें

Location :

Dhar,Madhya Pradesh

First Published :

October 15, 2026, 12:08 IST



Source link

Views: 8
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ बनकर मचाएगी हलचल, ट्रेलर जारी, इस दिन होगी रिलीज

Next Post

हर 2 महीने में चारा बोने की झंझट खत्म, किसान भाई एक बार लगा लें ये घास, 3 साल तक होती रहेगी कटाई

Next Post
हर 2 महीने में चारा बोने की झंझट खत्म, किसान भाई एक बार लगा लें ये घास, 3 साल तक होती रहेगी कटाई

हर 2 महीने में चारा बोने की झंझट खत्म, किसान भाई एक बार लगा लें ये घास, 3 साल तक होती रहेगी कटाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement