Last Updated:
Ghooskor Pandat Get New Title Gajab Raat: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ अपने नाम को लेकर हुए विवाद के बाद अब नए टाइटल के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है. मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया है. नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बनी यह थ्रिलर एक पुलिस अफसर की कहानी है, जो निजी फायदे और ईमानदारी के बीच फंस जाता है. एक रात में लिए गए फैसले कैसे हालात बदलते हैं, यही फिल्म का रोमांच है. यह 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
‘गजब रात’ 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर काफी बवाल हुआ. मेकर्स ने अब फिल्म के नया नाम दे दिया है, जिसकी वजह से एक बार फिर फिल्म सुर्खियों में है. मेकर्स ने सस्पेंस और नैतिक दुविधाओं से भरी थ्रिलर फिल्म को अब नया नाम ‘गजब रात’ दिया गया है. नेशनल अवॉर्ड विजेता मनोज बाजपेयी इस बार एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसकी कहानी सस्पेंस, नैतिक उलझनों और सही-गलत के बीच फंसे फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर भी जारी कर किया है.
नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने निजी फायदों और सही-गलत के फैसले के बीच बुरी तरह उलझा हुआ है. पूरी कहानी महज एक ही रात के घटनाक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लिया गया एक गलत फैसला घटनाओं की ऐसी अनसुलझी कड़ी शुरू कर देता है जिसके परिणाम बेहद गंभीर होते हैं.
फिल्म को लेकर एक्साइटडेंट हैं मनोज बाजपेयी
फिल्म को लेकर मनोज बाजपेयी काफी एक्साइटडेंट हैं. उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ मेरा जुड़ाव हमेशा से शानदार रहा है. मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है जिन्हें आसानी से परिभाषित न किया जा सके. ‘गजब रात’ मुझे सस्पेंस, नैतिक दुविधाओं और जवाबदेही से भरी दुनिया में ले जाती है. नीरज पांडे के साथ एक दशक बाद दोबारा काम करना और रितेश शाह को लेखक से निर्देशक बनते देखना बहुत रोमांचक रहा.
View this post on Instagram

