Last Updated:
बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जो पर्दे से दूर होने के बाद भी लोगों की यादों में बने रहते हैं. इमरान खान भी उन्हीं में से एक हैं. ‘जाने तू… या जाने ना’ से युवाओं के दिलों में जगह बनाने वाले इमरान करीब 10 साल बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. अगस्त में उन्होंने अपनी नई फिल्म को लेकर ऐसा ऐलान किया था, जिसने उनके फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी थीं. लेकिन अब उनकी चर्चा एक बिल्कुल अलग वजह से हो रही है. इमरान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ना होगा. कौन सी वो फिल्म और क्या है ये सारा विवाद चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. कभी अपनी चॉकलेटी इमेज से लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले इमरान खान पिछले करीब 10 साल से बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे थे. ‘जाने तू… या जाने ना’ से रातोंरात स्टार बने इमरान की आखिरी लीड रोल वाली फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ 2015 में रिलीज हुई थी. इसके बाद वह फिल्मों से दूर होते चले गए. लंबे इंतजार के बाद अब जाकर उन्हें एक नई फिल्म मिली, जिससे उनके कमबैक की उम्मीद जगी. अगस्त में उन्होंने अपनी इस फिल्म को लेकर खुलकर बात भी की थी. लेकिन अब उनकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आया है, जिसने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है. मुंबई में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर है. फिल्मों में वापसी के अरमान संजो रहे इमरान को अब बैग पैक करना ही पड़ेगा.
दरअसल, आज यानी 15 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने एक्टर इमरान खान को नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है. ये कार्रवाई मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने और हिरासत में लिए जाने के बाद की गई है. इमिग्रेशन एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई की मुख्य वजह यह है कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिक हैं. फोटो साभार-@imrankhan/Instagram
इमरान खान ने 3 अगस्त 2026 को द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी नई फिल्म को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद जताई गई थी. फोटो साभार-@imrankhan/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
इमरान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, ‘मैंने 10 सालों में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्म का नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ है और यह इस साल के अंत तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो मेरी उम्र और जीवन के इस पड़ाव के बिल्कुल अनुकूल है. 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यह एक ऐसी कहानी है जिसे मुझे बनाना ही था.’ फोटो साभार-@imrankhan/Instagram
इस फिल्म में उनके साथ यंग एक्टर गुरफतेह पीरजादा भी मुख्य भूमिका में हैं. 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ के बाद से इमरान खान बड़े पर्दे से पूरी तरह गायब थे, ऐसे में इस कमबैक की खबर से फैंस बेहद एक्साइटेड थे. फोटो साभार-@imrankhan/Instagram
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने बचपन में 1988 में आई ‘कयामत से कयामत तक’ और 1992 में आई ‘जो जीता वही सिकंदर’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है. बतौर एक्टर उन्होंने साल 2008 में ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फोटो साभार-@imrankhan/Instagram
इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और चर्चित फिल्में दीं. 2010 में ‘आई हेट लव स्टोरीज’ और ‘ब्रेक के बाद’, 2011 में ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ और 2012 में ‘एक मैं और एक तू’ में वह नजर आए. बोल्ड कॉमेडी फिल्म ‘डेली बेली’ में भी उन्हें काफी पसंद किया गया. उन्होंने ‘एक मैं और एक तू’, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’, ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा!’ और ‘गोरी तेरे प्यार में’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. फोटो साभार-@imrankhan/Instagram
लीड हीरो को तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ थी. जो 2015 में आई थी. इसमें वह कंगना रनौत के साथ नजर आए. 2026 में वह ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में भी दिखाई दिए. अब ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वह वापसी के एक्साइटेड थे. फोटो साभार-@imrankhan/Instagram
फिलहाल, इमरान के लिए एक तरफ लंबे समय के बाद फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने का मौका है तो दूसरी ओर भारत छोड़ने के नोटिस से जुड़ा मामला चर्चा में है. उनकी नई फिल्म की रिलीज और इस कानूनी मामले में आगे क्या होता है, दोनों पर नजर रहेगी. फोटो साभार-@imrankhan/Instagram

