• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम होगा जनता शक्ति पार्टी

Admin by Admin
October 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम होगा जनता शक्ति पार्टी


Last Updated:October 15, 2026, 11:28 IST

Divya Mittal News: आईएएस पद से इस्तीफा दे चुकीं दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक दिव्या मित्तल ने जो अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था, उसका नाम जनता शक्ति पार्टी हो सकती है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर से लड़ेंगी चुनावी, पार्टी का नाम जनता शक्ति पार्टीZoom

मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं दिव्या मित्तल.

शुभम पांडे/मिर्जापुरः सूत्रों के मुताबिक दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. इसके अलावा दिव्या मित्तल अपनी पार्टी का भी ऐलान कर सकती हैं, जिसका नाम जनता शक्ति पार्टी होगा. बता दें कि अगस्त महीने में दिव्या मित्तल ने आईएएस पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके कुछ दिनों बाद उन्होंने वीडियो जारी कर ऐलान किया था वह अब राजनीति में कदम रखेंगी.

IAS से इस्तीफा देने के बाद पहली बार मिर्जापुर पहुंची थीं दिव्या मित्तल
बीते 11 अक्टूबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा देकर राजनीति में आने की घोषणा कर चुकीं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल मिर्जापुर पहुंची थीं. इस दौरान उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया था. ग्रामीणों ने इस दौरान ‘दिव्या मित्तल जिंदाबाद’ और ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे. राजनीति में आने की घोषणा के बाद दिव्या मित्तल का इस क्षेत्र का यह पहला दौरा था.

लोगों ने दिव्या मित्तल का किया था जोरदार स्वागत
उनके पहुंचने पर महिलाओं ने गुलाब की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया था, जबकि लोगों ने उनकी गाड़ी पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं थीं. मित्तल ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘आप लोगों ने मुझ पर इतने फूल बरसाये हैं. यह आपका प्यार है.’’ उन्होंने कहा था, ‘‘आप हर बार मुझे भावुक कर देते हैं. ऐसा लगता है कि मिर्जापुर ने मुझे भावनाओं में रुलाने का ठेका ले लिया है. मिर्जापुर को हमेशा हंसते रहना चाहिए. किसी को रोना नहीं है.’’ इसके बाद मित्तल ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया.

29 सितंबर को राजनीति में आने का किया था ऐलान
वह दोपहर करीब दो बजे मंदिर पहुंचीं और श्रद्धालुओं के साथ कतार में खड़े होकर पूजा की थीं. उनके लिए इस दौरान कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी. पुजारी पंडित विनय महाराज ने कलश स्थापना की रस्म पूरी कर धार्मिक अनुष्ठान शुरू कराया था. हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली मित्तल ने 30 अगस्त को आईएएस की सेवा से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने 29 सितंबर को राजनीति में आने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी. मित्तल ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होने के बजाय स्वतंत्र रूप से काम करेंगी और देश की आजादी के 80 वर्षों का हिसाब मांगेंगी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 15, 2026, 11:16 IST





Source link

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आमिर खान के भांजे की नागरिकता पर विवाद

Next Post

10 साल से कमबैक को तरस रहे थे इमरान खान, जैसे-तैसे हाथ लगी फिल्म, अब सिटिजनशिप के खेल ने अरमानों पर फेरा पानी?

Next Post
10 साल से कमबैक को तरस रहे थे इमरान खान, जैसे-तैसे हाथ लगी फिल्म, अब सिटिजनशिप के खेल ने अरमानों पर फेरा पानी?

10 साल से कमबैक को तरस रहे थे इमरान खान, जैसे-तैसे हाथ लगी फिल्म, अब सिटिजनशिप के खेल ने अरमानों पर फेरा पानी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement