Last Updated:
रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा से रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के साथ श्रद्धा दुबे की तस्वीर वायरल होने से हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवा की मां ने साल 2025 में ऋषभ राय के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.
हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के साथ श्रद्धा दुबे का फोटो वायरल.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. जांच में सामने आया है कि करीब एक साल पहले शिवा को धमकी मिली थी. इसको लेकर शिवा की मां रंजना ने 12 अगस्त 2025 को हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में FIR दर्ज कराई थी. आरोप है कि 11 अगस्त 2025 की रात किसान बाजार स्थित कैफे में ऋषभ और उसके साथियों ने शिवा से गाली-गलौज की थी. आरोपियों ने गुंडा टैक्स मांगा था, रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. पुलिस को धमकी से जुड़ा ऑडियो मिला, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
