Last Updated:
salman khan cowboy hat look with father: सुपरस्टार सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के साथ काउबॉय लुक में बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं. रात के एक बजे लिखे गए उनके मजेदार कैप्शन बाप बाप होता है ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैंस सलमान के इस कूल अंदाज और पिता बेटे की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसके साथ ही सलमान की आने वाली फिल्मों को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है.
सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें( फोटो साभार-@beingsalmankhan)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी हमेशा छाए रहते हैं. कभी अपने स्वैग और सादगी की वजह से तो कभी अपनी खास पोस्ट की वजह से वे फैंस के दिलों पर राज करते हैं. इस बार उन्होंने अपने पिता सलीम खान के साथ आधी रात को कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्होंने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इन तस्वीरों के साथ सलमान ने एक ऐसा मजेदार कैप्शन लिखा है, जिसने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है.
पापा और बेटे की इस जबरदस्त बॉन्डिंग और कूल अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
पापा संग काउबॉय लुक में नजर आए सलमान
सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी नई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें सलमान और उनके पिता सलीम खान दोनों ही काउबॉय हैट पहने हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सलीम खान आराम से कुर्सी पर बैठे हैं और सलमान उनके ठीक पीछे खड़े हैं. इन तस्वीरों के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा है कि बाप बाप होता है. उनके इस बिंदास अंदाज ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है.
रात के एक बजे आया मजेदार कैप्शन
सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हावडी पार्टनर ही हाव एट 91, एक बजे सोच रहा हूं बाप, बाप होता है. उन्होंने आगे लिखा कि ये हैं असली मॉनस्टर और हम सब के बाप में है दम वंदे मातरम. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अनोखे कैप्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें कैप्शन किंग बता रहे हैं. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि भाई आप हमेशा रात के एक बजे ही ऐसी बातें क्यों सोचते हैं.
View this post on Instagram

