• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘दृश्यम 3’ की कमाई पर किसकी लगी नजर? 13वें दिन फिर आई गिरावट, विजय सलगांवकर का जादू पड़ रहा फीका!

Admin by Admin
October 15, 2026
in मनोरंजन
0
‘दृश्यम 3’ की कमाई पर किसकी लगी नजर? 13वें दिन फिर आई गिरावट, विजय सलगांवकर का जादू पड़ रहा फीका!


Last Updated:October 15, 2026, 07:05 IST

Drishyam 3 day 13th Box Office Collection: विजय सलगांवकर की हर चाल में एक राज छिपा होता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस का हिसाब किताब कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर खूब सुर्खियां बटोरीं, मगर अब इसकी कमाई की रफ्तार लड़खड़ाने लगी है. लगातार दूसरे दिन गिरावट ने फिल्म के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस की बाजी में कब कौन-सा पत्ता पलट जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. खासकर तब, जब सामने विजय सलगांवकर जैसा खिलाड़ी हो, जो हर बार अपनी चाल से सबको उलझा देता है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अपनी ताकत दिखाई, लेकिन अब कमाई के खेल में कुछ ऐसा हो रहा है, जिसने सवाल खड़े कर दिए हैं. फिल्म का कमाई गिरती जा रही है. 13वें दिन भीं फिल्म की कमाई को झटका लगा है. आखिर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कौन-सा मोड़ आ गया कि दर्शकों का एक्साइटमेंट पहले जैसा नजर नहीं आ रहा? फाइल फोटो. 

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की थी. फिल्म की कहानी, सस्पेंस और अजय देवगन के विजय सलगांवकर वाले अंदाज ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया. पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई मजबूत रही और दूसरे वीकेंड पर भी इसे दर्शकों का साथ मिला. हालांकि, वीकेंड खत्म होने के बाद बॉक्स ऑफिस का गणित बदलता नजर आया है. फाइल फोटो. 

हर थ्रिलर में एक ऐसा मोड़ आता है, जहां कहानी की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती है. फिलहाल फिल्म की कमाई का हाल भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है. लगातार दो दिनों के कलेक्शन में गिरावट ने इसकी रफ्तार को लेकर चर्चा तेज कर दी है. हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि फिल्म का जादू पूरी तरह फीका पड़ गया है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो 13वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसके मंगलवार यानी 12वें दिन की कमाई से कम है. 12वें दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन किया था. यानी बुधवार को फिल्म की कमाई में 38.2% की गिरावट को दर्ज की गई. फाइल फोटो. 

अजय देवगन की फिल्म की शुरुआत शानदार रही थी. ये उनके करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक बन चुकी है. पहले हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी. दूसरे वीकेंड में भी दर्शकों की दिलचस्पी ने इसकी कमाई को सहारा दिया. लेकिन वीकेंड के बाद कामकाजी दिनों में कलेक्शन का नीचे आना किसी भी फिल्म के लिए अहम परीक्षा होती है. माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिर फिल्म की कमाई उछाल देखा जा सकता है. फाइल फोटो. 

फिल्म ने अब तक भारत में कुल 328.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन अपने नाम कर लिया है. वहीं, घरेलू बाजार में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 394.00 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक 115.00 करोड़ रुपये की शानदार कमाई बटोरी है. इन सभी आंकड़ों को जोड़कर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 509.00 करोड़ रुपये के जादुई और ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुका है. फाइल फोटो. 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आने वाले वीकेंड पर ‘दृश्यम 3’ की कमाई फिर रफ्तार पकड़ेगी? आमतौर पर शनिवार और रविवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने से फिल्मों के कारोबार को फायदा मिल सकता है. हालांकि, यह पूरी तरह दर्शकों की दिलचस्पी, शो की उपलब्धता और नई रिलीज से मिलने वाली चुनौती पर निर्भर करता है. अजय देवगन के साथ फिल्म में तब्बू, श्रेया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. अभिषेक पाठक के निर्देशन वाली यह फिल्म फ्रेंचाइजी की कहानी को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाती है. फाइल फोटो. 

फिलहाल, 509 करोड़ रुपये का आंकड़ा फिल्म की बड़ी कामयाबी की गवाही देता है. लेकिन कमाई में लगातार आ रही गिरावट ने बॉक्स ऑफिस का सस्पेंस बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि विजय सलगांवकर की तरह फिल्म भी कोई नई चाल चल पाती है या इसकी रफ्तार और धीमी पड़ जाती है. फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.
First Published :

October 15, 2026, 07:05 IST



Source link

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

साइबर फ्रॉड से है बचना तो IPS सम्यक चौधरी की ये बातें बांध लें गांठ, ठग नहीं लगा पाएंगे चूना

Next Post

लखीमपुरः पशुओं को खिलायें अजोला, प्रोटीन और पोषक तत्वों से है भरपूर, दूध की नहीं होगी कमी

Next Post
लखीमपुरः पशुओं को खिलायें अजोला, प्रोटीन और पोषक तत्वों से है भरपूर, दूध की नहीं होगी कमी

लखीमपुरः पशुओं को खिलायें अजोला, प्रोटीन और पोषक तत्वों से है भरपूर, दूध की नहीं होगी कमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement